शिवकुमारी शुक्ला को भाजपा महिला मोर्चा अमरकंटक मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।।

अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया जिला प्रभारी राजेश मिश्रा अनूपपुर जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के अनुमोदन उपरांत महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रश्मि खरे के द्वारा माहिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की गई जिसमें अमरकंटक मंडल से शिवकुमारी शुक्ला को महिला मोर्चा अमरकंटक मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया । नवनियुक्त महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवकुमारी शुक्ला की नियुक्ति पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है बधाई देने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि खरे ,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा, भाजपा नेता चंद्रिका द्विवेदी ,भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सूरज साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश द्विवेदी, अमरकंटक मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया, मंडल महामंत्री अभिषेक द्विवेदी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रभा पनारिया, पत्रकार बंधु उमाशंकर पांडेय , श्रवण उपाध्याय , विपुल बर्मन , गजानंद गर्ग , पी के दास सहित साधु महात्मा व अन्य समाजसेवियों के द्वारा बधाई दी गई।। संगठनों के द्वारा भी लगातार बधाई दी जा रही है जिनमें बजरंग सेना, महाकाल भक्त सेना, मकरवाहिनी सेना, आर्यवर्त ब्राह्मण महासभा , अधिवक्ता संघ सहित कई अन्य संगठनों के द्वारा भी बधाइयां दी जा रही हैं । सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है । शिवकुमारी शुक्ला ने बताया कि यह अवसर मुझे अचानक प्राप्त हुआ , मैं बहुत खुश हूं । संगठन के लिए मैं पूरी ईमानदारी व मेहनत से कार्य करते हुए कर्तब्य का पालन करूंगी । सभी जनों का जो प्यार मिला है उसे निभाने का पूरा प्रयास करूंगी ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *