अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय
पवित्र नगरी अमरकंटक में 2 दिन से बिगड़े मध्यप्रदेश में मौसम के हालात यंहा पर पिछले 24 घंटे से अच्छी हो रही बारिश । आज सुबह का मौसम ऐसा है मानो जैसे पूरा बादल अमरकंटक पर ही उतर आया है चारों तरफ बादल ही बादल है । मैकल सतपुड़ा की पहाड़ियों पर सिर्फ बादल नजर आ रहे हैं और कड़ाके की ठंड भी है , आगे और ठंड होने की आशंका नजर आ रही है । अमरकंटक का नजारा जैसे कश्मीर की तरह हो गया है वैसे भी मध्य प्रदेश का कश्मीर भी कहा जाता है । अमरकंटक पर्यटक एवं धार्मिक नगरी है यहां पर दूर-दूर से टूरिस्ट , दर्शनार्थी , श्रद्धालु गण बड़ी आस्था के साथ आते हैं क्योंकि अमरकंटक मां श्री नर्मदा का पावन जन्मस्थली है । उनका एक अलग ही महत्व है यहां का प्राकृतिक सौंदर्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है जो एक बार अमरकंटक आता है उसका मन बार-बार आने को करता है , इसलिए इसको दुर्गम्य तपोस्थली अमरकंटक भी कहते हैं।।
