केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल अमरकंटक प्रवास पर

श्रवण उपाध्याय : अमरकंटक–
31 दिसम्बर 2021- केन्द्रीय राजमंत्री खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति भारत शासन श्री प्रहलाद सिंह पटेल 31 दिसम्बर और 1 जनवरी को अमरकंटक के प्रवास पर रहेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल 31 दिसम्बर 2021 को दोपहर 2 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर शाम 6 बजे सर्किट हाउस अमरकंटक पहुंचेगे। केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल अमरकंटक में केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राजमंत्री श्री गिरीराज सिंह के साथ स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होगें और रात्रि विश्राम करेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री पटेल 01 जनवरी 2022 को भी केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राजमंत्री के साथ विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *