अमरकंटक पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

श्रवण उपाध्याय — अमरकंटक
पवित्र नगरी अमरकंटक में गुरुवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पहुंचे इस दौरान कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे जहां पूर्व पार्षद राहुल पांडे सांसद प्रतिनिधि प्रकाश द्विवेदी भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन पनरिया मंडल महामंत्री अभिषेक द्विवेदी भाजपा युवा मोर्चा के सूरज साहू दिनेश द्विवेदी सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद व पत्रकारों में उमा शंकर पांडे श्रवण उपाध्याय विपुल बर्मन अन्य नागरिक गण के द्वारा मंत्री गिरिराज सिंह का जोरदार स्वागत किया गयाा।।

अमरकंटक में केंद्रीय मंत्री ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों से योजनाओं की जमीनी हकीकत की जानकारी ली।

मंत्री गिरिराज सिंह ने ग्रामीणों के सामने तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों, महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयास करने हेतु निर्देश दिए । ग्रामीण विकास के समृद्ध प्रयास से कमजोर तबके को आर्थिक उन्नति का आधार बनाएं गांव गांव रोजगार मूलक गतिविधियां संचालित मुक्त आशय के निर्देश भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा दिए गए । बैठक में सांसद हिमाद्रि सिंह कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा अमरकंटक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रकाश मणि त्रिपाठी पूर्व पार्षद राहुल पांडे सहित कई अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *