पूर्व मनोनीत पार्षद गजानंद गर्ग की माता जी का हुआ स्वर्गवास ।।

अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय (पत्रकार)
पवित्र नगरी अमरकंटक में निवासरत नगर परिषद के पूर्व मनोनित पार्षद गजानंद गर्ग को अचानक परिवार से खबर मिली कि उनकी माता श्री संतो देवी गर्ग अब इस परिवार व दुनिया को छोड़कर अपने बैकुण्डधाम को सीधार गई । उन्होंने आने जीवन के 85 (पचासी) वर्ष गुजार चुकी थी । गजानंद गर्ग ने बताया कि वे अचानक मंगलवार की सुबह 10.40 पर अपने निज निवास साल्हेघोरी (समनापुर) डिंडोरी में अंतिम साँसे ली । अपने दो बेटों , बहुये , नाती से भरा पूरा परिवार छोड़ गयी । उनका अंतिम संस्कार नर्मदा नदी के तट रामघाट में उसी दिन शायं कालीन विधि विधान से अंतिम संस्कार कर दिया गया ।इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी । इस दुखद घड़ी में भगवान उनके पूरे परिवार को शक्ति दे । उनके इस्ट मित्रो ने उनके माता जी के दुखद निधन पर शोक ब्यक्त किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *