जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में उद्घाटित हुआ  क्षेत्रीय एकता समागम 2022

अमरकंटक-श्रवण उपाध्याय (पत्रकार)
5/1/2022 जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक के ऑडिटोरियम में क्षेत्रीय एकता समागम का उद्घाटन दिनांक 5 /1/2022 को महा समारोह में आयोजित किया गया इसमें मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ ओडिशा के 20 नवोदय विद्यालय के बच्चों के द्वारा प्रस्तुत नृत्य कला संगीत लेखन वर्चुअल मोड में प्रदर्शित किया गया
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में नवोदय विद्यालय समिति भोपाल संभाग के आयुक्त श्री पी एस सरदार उपस्थित थे तथा विशेष अतिथि के रूप में गीतिका शर्मा सहायक आयुक्त ( शिक्षण )एवं अध्यक्ष जवाहर नवोदय विद्यालय शहडोल डी पी सिंह एवं जवाहर नवोदय विद्यालय डिंडोरी के अध्यक्ष  हर्ष प्रताप सिंह प्रमुख उपस्थित रहे मां सरस्वती को माल्यार्पण के बाद सरस्वती वंदना और विद्यालय के बच्चों के द्वारा स्वागत संगीत प्रस्तुत किया गया विद्यालय के अध्यक्ष सुश्री कविता सिंह अतिथि परिचय और स्वागत भाषण प्रस्तुत किए और उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम को नवोदय विद्यालय अमरकंटक में आयोजित करने के लिए मौका देने के लिए आयुक्त नवोदय विद्यालय समिति भोपाल को धन्यवाद दिए नवोदय विद्यालय अनूपपुर भिंड द्वारा कत्थक तथा नवोदय विद्यालय महासमुंद द्वारा छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध लोक नृत्य सुआ पंत गंजाम उड़ीसा का जोड़ी संख एवं झारसुगुड़ा उड़ीसा द्वारा  उड़ीसी नृत्य प्रस्तुत किया गया यह सारे कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव विषय पर प्रदर्शित हुआ
इस प्रकार चित्रकला में नवोदय विद्यालय कटनी दामो कोरबा एवं जाजपुर के बच्चों ने भाग लिया थिएटर में कोरिया और उज्जैन नवोदय विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया और संगीत में कबीरधाम और देवगढ़ उड़ीसा के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करके सबका मन मोह लिया
जवाहर नवोदय विद्यालय पूरे भारतवर्ष में बच्चों के अंदर भारत की विविध संस्कृति और भारत का विविधता में एकता के संदेश को बच्चों तक पहुंचाने के लिए आर्ट इन एजुकेशन का 1 महीने का कर्मशाला 3 राज्य के 20 नवोदय विद्यालय में आयोजित किया गया नवोदय विद्यालय में ग्रामीण प्रतिभाओं के अंदर भारत की विविध संस्कृति और सांस्कृतिक धरोहर का महत्व को प्प्रचार करने के लिए यह कार्यक्रम अपने आप में अनोखा माना जाता है
क्षेत्रीय एकता समागम को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ एके शुक्ला तथा संगीत शिक्षिका पूर्णिमा माते हिंदी अध्यापक जे सूर्यवंशी  कृष्ण कुमार उड़िया भाषा के अध्यापक  बीवी दास पुष्पा रानी पटनायक अंग्रेजी विभाग के अध्यापिका अंजू पांडे तथा तकनीक सहायक के रूप में श्री निशान दुबे तन्मय उपाध्याय प्रमुख सहयोग किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *