नगर भ्रमण में टीम , मास्क लगाओ वरना चालान कटवाओ :- सी.एम.ओ.चैन सिंह परस्ते

अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय (पत्रकार) पवित्र नगरी अमरकंटक में अनेक क्षेत्र के लोग माँ नर्मदा जी के दर्शन , स्नान व पूजा पाठ के अलावा भ्रमणार्थी टूरिस्ट बहुतायत संख्या में यंहा आते है । कॅरोना वायरस की तीसरी लहर अपना पैर जोरो से पसार रहा है , जिसे देखते हुए संयुक्त टीम नगर परिषद व पुलिश प्रशासन की टीम लगातार नगर भ्रमण करते हुए लोगो को जागरूक कर रही है कि दूरी बनाए रखे व मास्क का प्रयोग जरूर करे । नगर परिषद का एक वाहन नगर के सभी वार्डो में पहुच कर लोगो को सतर्क कर रहा है कि दो गज की दूरी , मास्क है जरूरी से अवगत कराती रहती है । थाना अमरकंटक के टी आई मनोज दीक्षित ने बताया कि जैसे ही प्रसाशन की गाइड लाइन आयी वैसे ही हमने बार्डरो पर मास्क चेकिंग शुरू कर दी है यंहा बारिश की वजह से थोड़ा दिक्कत हो रही है पर नगर परिषद टीम के साथ नगर भ्रमण कर मास्क की चेकिंग बराबर की जा रही है । हमने अपने बार्डर पर भी निगरानी रखे हुए है , मास्क नही लगाने पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है । लोगो से आग्रह करते हैं कि स्वयं बचे व परिवार को भी बचाये ।

सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करे । आपके द्वारा की गई लापरवाही आपको , आपके परिवार को संकट में डाल सकती है । अमरकंटक में नगर परिषद व पुलिस प्रशासन मास्क को लेकर सख्त रवैया में है ।आज 11 जनवरी दिन मंगलवार को सुबह नगर परिषद के स्टाफ व पुलिस थाना स्टाफ ने मिलकर एक साथ मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए दुकान दुकान जाकर मास्क चेकिंग की और जो लोग मास्क नहीं लगाये हुए पाये गए उनके चालान भी काटे तथा मास्क लगाने की सख्त हिदायत भी दी । इंदिरा तिराहे से होते हुए नर्मदा मंदिर तक लगी दुकानों पर मास्क की चेकिंग की गई इसके बाद नर्मदा मंदिर में आने जाने वाले पर्यटकों के भी मास्क की चेकिंग की गई जिन्होंने भी मास्क नहीं लगाया था उनके ₹ एक सौ प्रति व्यक्ति चालान काटा गया ।
इसी तरह आने जाने वाली गाड़ियों की भी चेकिंग की गई , जहां मास्क न लगाने वाले वाहनों पर भी चलानी कार्यवाही की गई । पुलिस प्रशासन और नगर परिषद की टीम नर्मदा मंदिर से होते हुए गुरुद्वारा तक आज पहुंची जहां रास्ते में जो भी लोग बिना मास्क के मिले सब के चालान काटे गए और मास्क लगाने के लिए सख्त हिदायत भी दी गई । सीएमओ चैन सिंह परस्ते ने बतलाया कि कॅरोना की जो तीसरी लहार अपना पैर पसार रहा है उसकी रोकथाम के लिए सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कड़े कदम उठाने पड़ेंगे । जनता को हमेशा जताया जा रहा है कि मास्क है जरूरी , दो गज रखे दूरी । हमारे साथ थाना की टीम व नगर परिषद के लोग साथ मिल कर कार्यवाही करते है ।
मास्क कार्यवाही में नगर परिषद सीएमओ चैन सिंह परस्ते ,थाना प्रभारी मनोज दीक्षित , नगर परिषद सब इंजीनियर देवल सिंह बघेल , गणेश पाठक , उमेन्द्र सिंह , गणेश यादव , संतोष बघेल परिहार , पी आर धनंजय , संत कुमार मरावी , भैरव सिंह , ईश्वर यादव व अन्य ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *