भाजपा महिला मोर्चा मंडल अमरकंटक ने किया महामृत्युंजय मंत्र का जाप

अमरकंटक- श्रवण उपाध्याय (पत्रकार)
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए भाजपा महिला मोर्चा अमरकंटक के द्वारा महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नरौलिया भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि खरे के नेतृत्व में पवित्र नगरी अमरकंटक के नर्मदा मंदिर में महिला मोर्चा मंडल की अध्यक्ष शिवकुमारी शुक्ला के नेतृत्व में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया इस दौरान जिला मंत्री अंजना कटारे , महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी रश्मि जयसवाल, जिला सदस्य संध्या जयसवाल, तुलेश्वरी कुमरे, संतोषी, सीमा, माधुरी, संतोषी सहित अन्य महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *