नर्मदा जन्मोत्सव पर्व में चला नव दिवसीय देवी भागवत , नर्मदा अखण्ड संकीर्तन , नवधाभक्ति से हुआ समाप्ति ।।

अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय (पत्रकार)
पवित्र नगरी अमरकंटक में नर्मदा जन्मोत्सव के पावन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक फून्देलाल सिंह मार्को व कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के सहयोग से 02 फरवरी से 10 ,2022 तक चला । नर्मदा तट रामघाट में 24 घंटे का अखंड नर्मदा नाम संकीर्तन लगातार नौ दिवसीय पुष्पराजगढ़ के भक्तों द्वारा प्रेम व उल्लास के साथ अनेक लोगो द्वारा पारी बदल बदल कर सहयोग दिए । नव दिवसीय देवी भागवत कथा भी रोजाना निर्धारित समयानुसार चला जिसमे नगर व क्षेत्रीय भक्तगण कथा का भरपूर आनंद उठाये । कथा वाचक विभूति ऋचा गोस्वामी के मुखारविन्द से नौ दिवसीय देवीभागवत कथा का श्रवण कराया गया , जबकि वो माँ नर्मदा जी की परिक्रमा में चल रही है उन्होंने जबलपुर से परिक्रमा प्रारम्भ की थी ।

नर्मदा जन्मोत्सव पावन पर्व के अवसर पर कथा स्थल से शैला नृत्य के साथ उद्गम स्थल पहुच कर विधायक व अन्य माँ की पूजन आराधना कर खूब शैला नृत्य किया गया जिससे अन्य भक्त व शैलानी आनंदित हुए । रामघाट में शाम को 21 सौ दीपक जलाया गया व विशाल चुनरी भी माँ को चढ़ाई गई ।

इस पूरे नौ दिवसीय देवी कथा में रोजाना भंडारे का आयोजन भी किया जाता था जिसमे परिक्रमा वासी के अलावा कथा में आने वाले आगंतुक भक्तजन , पर्यटक साधु संत प्रसाद ग्रहण करते रहे । अंतिम दिन देवी भागवत कथा का समापन नवधाभक्ति की पूरी कथा के साथ पूर्ण हुई व अखंड नर्मदा संकीर्तन का विसर्जन पूजन कर किया गया तथा हवन के साथ समाप्त हुआ ।
पुष्पराजगढ़ क्षेत्रीय विधायक फून्देलाल सिंह मार्को ने बताया कि नर्मदा जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में नौ दिवसीय देवी भागवत कथा व अखंड नर्मदा संकीर्तन नर्मदा के तट पर रामघाट में किया गया । मां नर्मदा जी का जन्मोत्सव बड़े उल्लास व आस्था के साथ मनाया गया , यंहा पर कोई राजनीति की बात नही थी आस्था का भाव था इसमें सभी को साथ आ कर सेवा कार्य करनी चाहिए । हमको इस पुनीत कार्य मे साधु संत से लेकर नगर व हमारे कार्यकर्ता खूब भरपूर सहयोग किये , हमने एक दिवसीय नेत्र शिविर का आयोजन कर लोगों को निःशुल्क जांच किया गया जिसमें 114 चेकअप हुए जिसमे 13 लोगो को जबलपुर ऑपरेशन के लिए भेजा गया । इस तरह हम सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते है । देवी भागवत में प्रमुख पंडित अरविंद गर्ग , अरबिंद पांडेय , राहुल गर्ग व
इस सफल कार्य मे प्रमुख रूप से सेवा कार्य मे संतोष पांडे (जनपत उपाध्यक्ष) , श्यामलाल सेन (मंडलम अध्यक्ष) , शक्ति पांडेय(विधायक प्रतिनिधि) , वीरू तंबोली(युवा कांग्रेस अध्यक्ष) , लक्ष्मीचंद जैन , चुन्नू जैन के अलावा कांग्रेस परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *