भारतीय मतदाता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर राम आसरे सरोज की हुई ताजपोशी।

बालकृष्ण तिवारी चेयरमैन – नई दिल्ली–भारतीय मतदाता महासभा के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से जारी बयान में उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर के राम आसरे सरोज को भारतीय मतदाता महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं।
यह जानकारी देते हुए भारतीय मतदाता महासभा के पार्षद राजकुमार ने बताया कि भारतीय मतदाता महासभा देश के समस्त मतदाता बंधुओं का संगठन है। मतदाता बंधुओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा की लड़ाई को लड़ने के लिए गठित किया गया है।
भारतीय मतदाता महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आसरे ने कहा कि देश का समस्त मतदाता आज अपने अधिकारों के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। सभी राजनीतिक दलों ने सिर्फ मतदाताओं को लुभावने घोषणा पत्र के जरिए अमूल्य वोट लेने का कार्य किया है लेकिन उनके अधिकार सम्मान सुरक्षा के सवाल पर कोई भी कार्य नहीं किया। जो भी पार्टियां 5 साल के लिए सरकार बनाती है वह अपने चुनावी घोषणा पत्र को 5 साल में भी पूरा नहीं करती है तब तक दूसरा चुनाव आ जाता है, फिर दूसरे चुनाव में भी वह नई-नई घोषणाएं करके मतदाताओं को फिर झूठा मोगेरी लाल के हसीन सपने दिखाने का कार्य करती है। भारत देश का मतदाता जाग गया है। अपने हक-अधिकार सम्मान सुरक्षा के लिए भारतीय मतदाता महासभा के बैनर तले संघर्ष करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में भारतीय मतदाता महासभा एक योजनाबद्ध तरीके से मतदाताओं को जागरूक करने का काम कर रहा है। भारतीय मतदाता महासभा के कुछ प्रमुख मांगे हैं, जिसको सोशल मीडिया के जरिए प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने समस्त मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आप अपने घरों से निकलकर मतदान करें। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट एवं संविधान ने आपको व्यवस्था दिया है। अब आपके सामने विकल्प है आप अगर किसी भी प्रत्याशी को या पार्टी को पसंद नहीं करते हैं तो आप नोटा पर वोट देकर लोकतंत्र की प्रणाली को सशक्त बना सकते हैं। अपने वोटों का बहिष्कार न करें। आप अपना मतदान करें और अपने आसपास के लोगों को प्रेरित करें कि शत प्रतिशत मतदान करके सुप्रीम कोर्ट एवं संविधान के आज्ञा का पालन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता को डरने की आवश्यकता नहीं है। निडरता पूर्वक वह अपना मतदान कर सकता है एवं ईबीएम मशीन में दो विकल्प दिए गए हैं। आपको दोनों विकल्प में से एक विकल्प को चुनना है या तो आप राजनीतिक दल के चुनाव चिन्ह को चुने या तो फिर नोटा को चुने। वोट देना आपका मौलिक अधिकार है एवं कर्तव्य भी है। इसलिए अपने कर्तव्य से पीछे न हटे।
भारतीय मतदाता महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आसरे ने कहा कि भारतीय मतदाता महासभा अपने प्रमुख मुद्दों को लेकर प्रत्येक मतदाता को जागरूक करने का कार्य करेगा। प्रदेश के कुछ हिस्सों में विधानसभा का चुनाव हुआ है जो वृहस्पतिवार को मतदान हुआ है। इस मतदान के दौरान मतदाता बंधुओं ने बड़े सूझबूझ से मतदान किया है। आने वाले दिनों में एक परिवर्तन दिखाई देगी, एक नई क्रांति का आगाज होगा।
उन्होंने कहा कि जिन हिस्सों में अभी चुनाव होना बाकी है उन क्षेत्रों के मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ जो भी मतदाता खड़े हैं अगर उन्हें किसी भी राजनीतिक दल को वोट नहीं देना है तो वह सुप्रीम कोर्ट एवं संविधान के आदेशों का पालन करते हुए नोटा पर वोट दे सकते हैं। उनके सामने यह विकल्प है।

राम आसरे को भारतीय मतदाता महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता एके बिंदुसार, पत्रकार दिनेश कुमार, अलका सरोज सहित भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी, भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मयंक उपाध्याय, मनोज कुमार, पत्रकार सतीश चन्द्र दूबे, पत्रकार दीपक कुमार शर्मा, पत्रकार करुणाकर द्विवेदी, पत्रकार सुभाष चंद्र सरोज, पत्रकार सूरज प्रसाद, पत्रकार किशन गुप्ता, पत्रकार संध्या सिंह, समाजसेवी पूजा पाटिल सहित कई वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *