अमरकंटक :-श्रवण उपाध्याय (पत्रकार)
इंदौर में शहरी गीले कचरे से बायो सीएनजी बनाने के एशिया के सबसे बड़े गोबर धन प्लांट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया इस वर्चुअल कार्यक्रम का प्रसारण अमरकंटक के पंडित दीनदयाल चौक के पास सामुदायिक भवन में दोपहर 1 बजे कार्यक्रम आयोजित कर लाइव प्रसारण में भाग लिया गया ।

इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नगर परिषद के इंजीनियर देवल सिंह बघेल ने बताया की गोबर धन प्लांट की खास बात है कि प्रतिदिन 550 टन गीले कचरे का प्रसंस्करण किया जाएगा जिससे प्रतिवर्ष 1,30,000 कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी व किसानों को प्रति दिन 100 टन जैविक खाद की उपलब्धता होगी । प्रति वर्ष ढाई करोड़ की आय में वृद्धि होगी तथा प्रतिदिन 17 से 18 टन सीएनजी का उत्पादन होगा नागरिकों की सुविधा हेतु 400 सिटी बसों के लिए ईंधन सुनिश्चित किया जाएगा ।

इसी तरह अमरकंटक में भी नगर परिषद द्वारा भी सामुदायिक भवन में लाइव प्रसारण का कार्यक्रम जनता जनार्दन की मौजूदगी में किया गया । इस दौरान नगर परिषद के समस्त कर्मचारीगण , पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रभा पनारिया , उपाध्यक्ष सभी पार्षदगण , नागरिकगण , ब्यापारिगण , पत्रकारबंधुगण , भाजपा व कांग्रेस पदाधिकारीगण एवं अन्य जनता जनार्दन की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन कराया गया ।।
