अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय (पत्रकार)
पवित्र नगरी अमरकंटक में लंबे समय तक रहे शिक्षक रिटायर्ड रमेश लाल करायत ने अपने छोटे बेटे मानवेन्द्र संग जानकी की शुभ लग्न की बेला में सोमवार की रात गाजे बाजे के साथ पहुच जय माला रस्म पूरी कर विधि विधान पूर्वक दोनों ने सात फेरे लिए ।
बुधवार की शाम मैकल पार्क में आशीर्वाद समारोह में क्षेत्रीय विधायक फून्देलाल सिंह मार्को पुष्पराजगढ़ , पूर्व विधायक सुदामा सिंह सिंग्राम , पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास पूरी , पूर्व विकास प्राधिकरण अध्यक्ष अम्बिका तिवारी , पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति प्रभा पनारिया , नायब तहसीलदार आदित्य द्विवेदी , पटवारी प्रेमलाल पटेल , ज.प.उपाध्यक्ष संतोष पांडेय , शाखा प्रबंधक अनिरुद्ध कोरी , मंडलम अध्यक्ष श्यामलाल सेन व अनेक सैकड़ो लोगो ने पहुच कर वर वधु को मंगल बेला में लोगो ने हृदय से आशीष दिया ।

रिटायर्ड शिक्षक रमेश करायत ने बताया कि मेरे घर अब तीन ग्रह लक्ष्मीया (बहुएं) आ चुकी है । मैंने शिक्षा के क्षेत्र में रहते हुए पूरा समय बच्चों के उज्जवल भविष्य बनाने व समाज हित मे जीवन को लगाया , अब रिटार्यड होने के बाद समाज की सेवा के लिए संकल्पित हु । जब अमरकंटक विकास प्राधिकरण गठित हुआ उसमे हमे भी उपाध्यक्ष का दायित्व प्राप्त हुआ था , इस तरह सामाजिक सेवा कार्य में लगे रहते है । हमारे इस शुभघडी मे पहुचे सभी को हमारा आभार ।