अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय (पत्रकार)
माँ नर्मदा जी की उद्गम स्थळी अमरकंटक में रविवार को प्रातः काल मैहर नगर पालिका अध्यक्ष धर्मेश घई ने अपने आमंत्रण संकल्प यात्रा में अनेक लोगो के साथ अमरकंटक पहुच कर माँ नर्मदा जी के उद्गम स्थल पर पुजारी उमेश द्विवेदी ने विधि विधान से पूजन अर्चन करवा कर माँ नर्मदा जी के दर्शन करवाये व मां का आशीष देकर उन्हें अपने मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद दिए ।

अमरकंटक पहुच कर माँ नर्मदा के दर्शन प्राप्त कर माँ नर्मदा आमंत्रण संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया । अपने पूरे सैकड़ो टीम के कार्यकर्ता के साथ संकल्प लेकर नर्मदा जल भरकर यंहा से मैहर माँ शारदा जी के चरणों मे समर्पित कर अपने यंहा व क्षेत्र में नर्मदा जल पहुचे व नगर सहित क्षेत्र वासियों को जल ही जीवन है का संकल्प पूर्ण हो ऐसा भाव लिए हुए अध्यक्ष ने यह यात्रा यंहा से प्रारंभ किये है ।

उनकी यह संकल्प यात्रा माँ नर्मदा पूर्ण करें ऐसा माँ नर्मदा पुजारियों ने आशीर्वाद प्रदान कर बिदा किया व माता मैहर वाली माता शारदा भी आप सब पर आशीम कृपा बनाये रखे । उन्होंने ने भी मां नर्मदा से प्रार्थना किये की है माँ हम सब का उद्धार करो और मैहर की पवित्र भूमि को अपनी अविरल जल धारा से अविभूत करो ।
उनके अमरकंटक आगमन पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष वीरू तम्बोली ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किये व संकल्प यात्रा में सहयोग प्रदान किये ।
युथ कांग्रेस अध्यक्ष अमरकंटक वीरू तम्बोली ने चर्चा के दौरान उपरोक्त जानकारी दी ।