अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय (पत्रकार)
पवित्र नगरी अमरकंटक के नए पेट्रोल पंप के पास शाम लगभग 4:45 बजे वार्ड क्रमांक 2 निवासी मुकेश कुमार बघेल उम्र 45 वर्षीय जो कि पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मीना पड़वार के भाई हैं जो बस स्टैंड में एजेंट का कार्य करते हैं । वह अपने बाईक जिसका नंबर CG10 U 2347 से नए पेट्रोल पंप में पेट्रोल डलवाने गए हुए थे जहां एक बाइक सवार CG10BG1079 जो कि तेज रफ्तार में सामने से बाइक में आकर ठोकर मार दी । ठोकर इतनी भयंकर थी कि मुकेश कुमार का दाहिने पैर का अंगूठा पैर से ही अलग हो गया और पैर भी फैक्चर हो गया ।

लोगो द्वारा उन्हें तत्काल उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक लाया गया जंहा प्राथमिक उपचार के बाद श्री चंद्राचार्य चेरिटेबल हॉस्पिटल के एम्बुलेंस द्वारा उन्हें बिलासपुर ले जाया गया । मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुकेश शर्मा ने बताया कि इस दुर्घटना में पीड़ित मुकेश को पैर में काफी गंभीर चोट लगी है जिस कारण से उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें रेफर कर दिया गया है । मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है ।

बताया गया कि टोकर मारने वाले बाइक सवार नशे में धुत थे जो कि 2 लोग बाइक में थे , ठोकर लगते ही एक व्यक्ति भाग निकला वही दूसरा व्यक्ति वही रोड़ पर पड़ा हुआ था जिसके बाद उसे भी हॉस्पिटल लाया गया । वह वार्ड 2 में अपनी बुआ के यहां रहता था । पुलिस भी मौके पर पहुच कर जानकारी एकत्रित की व आगे की कार्यवाही में जुट गई ।
