सीधी रामपुर नैकिन : पास्को एक्ट के आरोपी को न्यायालय में किया गया पेश

बालकृष्ण तिवारी चेयरमैन

सीधी पुलिस अधीक्षक कुशल निर्देशन तथा सीधी उपपुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुम लता पटले एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन एवं रामपुर नैकिन निरीक्षक थाना प्रभारी अशोक पांडे जी के नेतृत्व में कुशल निर्देशानुसार
आज दिनांक 22/03/22 को st no.-10/18 माननीय न्यायालय श्री विवेक कुमार सिंह विशेष न्यायाधीश पास्को एक्ट के आरोपी गिरफ्तारी वारंटी कल्लू लोनिया उर्फ बृजलाल लोनिया पिता राजभान लोनिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया ! उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक इंद्र बली सिंह सहायक उपनिरीक्षक सुनील पांडे आरक्षक सत्येंद्र सिंह एवं नायक शशि शेखर उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *