अमरकंटक — श्रवण उपाध्याय (पत्रकार)
पवित्र नगरी अमरकंटक में भारत के लाल वीर सपूत शहीद भगत सिंह के लिए आज शाम नगर के प्रमुख चौराहे पर नगर के युवाओं के द्वारा महा आरती का आयोजन किया गया था जिसमें मां भारती के लिए शहीद हुए अमर शहीद वीर भगत सिंह की श्रद्धांजलि के लिए मां भारती का महाआरती कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया नगर के युवाओं द्वारा राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था इसमें नगर के युवाओं के अलावा वरिष्ठ व कनिष्ठ जनों ने अंबिका प्रसाद तिवारी , दिनेश द्विवेदी , वंदना मिश्रा , अभिषेक द्विवेदी , श्रेयांश द्विवेदी , श्रवण उपाध्याय , उमा शंकर पांडेय , रमेश करायत , विक्की द्विवेदी , रंजीत सिंह , सूरज साहू , गोपाल साहू , वैद्य प्रदीप शुक्ला , शिवानी शुक्ला , विपुल बर्मन आदि जनमानस अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।।