दिव्यांशी पांडेय ने किया कक्षा में टॉप

अमरकंटक __ श्रवण उपाध्याय( पत्रकार)
कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन की कक्षा पांचवीं की छात्रा दिव्यांशी पांडेय सीबीएसई पाठ्यक्रम की कक्षा 5वी की परीक्षा में अपने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । अमरकंटक निवासी उमाशंकर पांडेय की सुपुत्रि दिव्यांशी बचपन से ही अपने कक्षा में सदैव आगे रहती आई है । वह पढ़ाई में बहुत अच्छी है । पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व अन्य विद्यालय की गतिविधियों में भी सदैव आगे रहती है । विद्यालय के शिक्षकगणों ने बताया कि हम जो भी विषय पढ़ाते हैं वह मन लगाकर ध्यान से पढ़ती व समझती है । दिव्यांशी पांडेय की उज्जवल भविष्य की हम सभी शिक्षकगण कामना करते हैं , वह ऐसे ही आगे व निरंतर बढ़ती रहे । कक्षा आठवीं करंजिया की छात्रा कुमारी आयुषि राय ने भी अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर माता पिता व स्कूल का नाम रोशन किया है ।विद्यालय के प्रबंध न्यासी स्वामी हिमाद्री मुनि महाराज ने बताया कि विगत 2 वर्षों से कोविड-19 के कारण शिक्षा में काफी उथल-पुथल मचा है , जिसकी वजह से बहुत कम समय में हमारे बच्चों ने अच्छा परिणाम लाकर हमारा व हमारे विद्यालय का नाम रोशन किया । मैं सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *