अमरकंटक -श्रवण उपाध्याय
माँ नर्मदा की उद्गम स्थळी में संचालित सीबीएसई स्कूल कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन विद्यालय अमरकंटक में भारत सरकार के निर्देशानुसार परीक्षा पर चर्चा विषय का सीधा प्रसारण विद्यालय के हँसवाहनी सभागार में किया गया जिसमें लगभग 150 छात्र-छात्राएं, 18 शिक्षकों ने विद्यालय की प्राचार्या डॉ अर्चना राव के मार्गदर्शन व नेतृत्व मे सीधे प्रसारण द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी को सुना , जिसमें इस कार्यक्रम के जरिए छात्रों में परीक्षा को लेकर व्याप्त भय और तनाव को दूर करने की कोशिश की गई एवं एग्जाम को ही उत्सव बनाकर उसमें कई रंग भरने कि कला सिखाई गई। विद्यार्थियों ,शिक्षकों और विद्यालय के अन्य छात्रों ने अपने अभिभावकों के साथ अपने घरों में अभिभावकों के साथ इस चर्चा में भाग लिए व समस्याओं को सुना और निराकरण किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने ऑनलाइन मोड़ से जुडकर देखा व सूना तथा विचारों का लाभ लिया ।

प्राचार्य ने मोदी जी की प्रेरणाओ को जीवन में धारण करने की अपील की एवं आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त सहयोगी स्टाफ , विद्यार्थियो , शिक्षकों का हदय से आभार ब्यक्त स्कूल की प्राचार्या ने किया । वरिष्ठ शिक्षक डॉ श्रीराम त्रिपाठी , राजेन्द्र द्विवेदी , शिवानी शर्मा , अविनाश पटनायक के अलावा अन्य लोगो की उपस्थिति रही ।
