जेएनवी अमरकंटक : परीक्षा पे चर्चा पर सीधा प्रसारण

अमरकंटक -श्रवण उपाध्याय

जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में भारत सरकार के निर्देशानुसार परीक्षा पर चर्चा विषय का सीधा प्रसारण विद्यालय के मल्टीपरपज सभागार में किया गया जिसमें लगभग 520 छात्र-छात्राएं, 25 शिक्षकों,एवं सैकड़ों अभिभावकों ने विद्यालय की प्राचार्य सुश्री कविता सिंह के मार्गदर्शन व नेतृत्व मे सीधे प्रसारण द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी को सुना जिसमें इस कार्यक्रम के जरिए छात्रों में परीक्षा को लेकर व्याप्त भय और तनाव को दूर करने की कोशिश की गई एवं एग्जाम को ही उत्सव बनाकर उसमें कई रंग भरने कि कला सिखाई गई। विद्यार्थियों ,शिक्षकों और अभिभावकों की समस्याओं को सुना और निराकरण किया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने ऑनलाइन मोड़ से जुडकर देखा वो सूना उनको प्राचार्य ने मोदी जी की प्रेरणाओ को जीवन में धारण करने की अपील की एवं आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त सहयोगी स्टाफ , विद्यार्थियों,अभिभावकों, शिक्षकों और स्वयं सेवकों का हदय से आभार वरिष्ठ शिक्षक डॉ.ए .के. शुक्ला ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *