पत्रकारों ने संतों का अभिनन्दन कर जताया आभार

पत्रकारों के स्वागत् में एक साथ आगे आये अमरकंटक के लोग

अमरकंटक:- श्रवण उपाध्याय

माता नर्मदा की उद्गम नगरी अमरकंटक में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रान्तीय महाधिवेशन 22 में प्रदेश के अलग अलग जिलों के हजारों पत्रकारों का आगमन 30 मार्च से 1 अप्रैल तक हुआ। पत्रकारों के स्वागत और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिला एवं स्थानीय प्रशासन, नगर परिषद अमरकंटक , विकास प्राधिकरण अमरकंटक के लोगों ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम उपरान्त आयोजन समिति के संयोजक मनोज द्विवेदी, सह संयोजक अजीत मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर पाण्डेय, श्रवण उपाध्याय, गजानंद गर्ग, विजय उर्मलिया ने श्री कल्याण सेवा आश्रम के समाजसेवी संत परम आदरणीय श्री हिमाद्री मुनि जी महाराज, स्वामी जगदीशानंद जी महाराज, स्वामी धर्मानंद जी महाराज, स्वामी हरस्वरूप जी महाराज , स्वामी नर्मदानंद जी महाराज , शांति कुटी आश्रम के श्री महंत राम भूषण दास जी महाराज, अशोक त्रिवेदी जी , गोलू जी , मृत्युंजय आश्रम के योगेश दुबे जी , बंसीलाल तिवारी , अरंडी संगम स्थित परम योगी बाबा सीताराम जी महाराज ट्रस्ट अमरकंटक का साल , श्री फल , स्मृति चिन्ह प्रदान कर सहयोग के लिये आभार प्रकट करते हुए उनका अभिनन्दन किया।

मुकेश बिलागर, राजेंद्र शर्मा ,श्रवण उपाध्याय , उमा शंकर पांडेय, टीके दास ,सोनू दुबे ,विपुल बर्मन ,वैद्य प्रदीप शुक्ला ,शिवानी शुक्ला, गजानंद गर्ग, नीलेश जैन ,अंकित तिवारी के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा सभी ने की। आयोजन समिति ने विशेष सहयोग के लिये नगर निरीक्षक मनोज दीक्षित , अभिषेक द्विवेदी मंडल महामंत्री , रोशन पनारिया मंडल अध्यक्ष अमरकंटक , चैन सिंह परस्ते मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमरकंटक, गणेश पाठक , मनीष मानिकपुरी, अमरकंटक नायब तहसीलदार आदित्य द्विवेदी , पटवारी प्रेम लाल पटेल , स्वास्थ्य विभाग के डॉ मुकेश शर्मा एवं गब्बर सिंह के सक्रिय सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *