अमरकंटक नगर परिषद की कुर्सी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए हुई सुनिश्चित ।।
अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय (पत्रकार)
माँ नर्मदा जी की उद्गम स्थळी / पवित्र नगरी अमरकंटक नगरपरिषद अध्यक्ष पद के लिए आज 10 अगस्त को पार्षदों ने बोटिंग कर कांग्रेस की श्रीमती पार्वती सिंह को एक वोट की बहुमत से जीत हासिल की । जिस पर अमरकंटक नगर चौराहों पर खूब पटाखे फोड़ कर कांग्रेस ने खुसी मनाई ।
वंही बीजेपी के रोशन पनारिया ने अपने अध्यक्ष पद से एक वोट से हार का सामना करना पड़ा ।
बीजेपी को हार का मुख्य कारण लोगो ने बताया एक था , बीजेपी के पूर्व नगर परिषद अमरकंटक के अध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम को बीजेपी के कुछ लोगो ने उनके साथ लूटपाट व अपहरण जैसा कृत्य रज्जू सिंह नेताम के साथ किया गया जो वे स्वयं बखान कर बात रहे है यही आरोप लगाया है , जिस खिजहहट से उन्होंने शम्भावतः क्रॉस बोटिंग कर दिए , जिससे बीजेपी अपना अध्यक्षी पद से हाथ धो बैठी ।

रज्जू सिंह नेताम ने बोटिंग से पहले उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन भी कर लिया था ।
इसी का लाभ देते हुए कांग्रेस ने रज्जू सिंह नेताम को नगर परिषद का उपाध्यक्ष बना दिया ।

नगर परिषद अमरकंटक में चुनाव के बाद काफी उथल-पुथल चल रहा था , आज 10 अगस्त को आये रिजल्ट के बाद सारी तस्वीर साफ नजर आ गयी ।
बीजेपी से अध्यक्ष पद के लिए मंडल अध्यक्ष अमरकंटक रोशन पनारिया व कांग्रेस से पार्वती बाई आमने सामने थे जिसमें कांग्रेस ने 1 बोट ज्यादा (08) पाकर जीत हसील किया और बीजेपी को 07 वोट पाकर ही संतुष्ठ रहना पड़ा जबकि उपाध्यक्ष के लिए भी इसी रूपरेखानुसार वोटिंग हुई जो कि बीजेपी से दिनेश द्विवेदी (सोनू महाराज)को 01 वोट से हार का सामना करना पड़ा जबकि कांग्रेस से खड़े रज्जू सिंह नेताम को 01 वोट ज्यादा पाने से विजय घोषित किया गया ।
जिस तरह अध्यक्ष के लिए वोटिंग हुई उसी तरह उपाध्याय के लिए भी हुई ।
10 वर्ष बाद कांग्रेस ने नगर परिषद पर पुनः कब्जा कर दिखाया , अब आगे उनकी कार्यशैली पर नगर वासी प्रसन्न होते है या नाराज , आगे ये सब देखने को मिलेगा ।
जीत पाकर अध्यक्ष पार्वती बाई ने माँ नर्मदा का कृपा थी व नगर वार्ड वासियों के आशीर्वाद प्राप्त था । मैं सहनशीलता व लगन से अपने कर्तब्य का पालन करूंगी तथा जनता जनार्दन की सेवा में कोई कमी नही आने दूंगी ।
उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम ने कहा कि मैं इस परिषद में अध्यक्ष पद की कुर्सी का निर्वहन कर चुका हूं , जिसका अनुभव है आगे भी नगर वासियों की सेवा श्रद्धापूर्ण करूंगा ।