भारतीय पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के हक- अधिकार ,सम्मान, सुरक्षा हेतु होगा महाक्रांति का ऐलान।

बालकृष्ण तिवारी चेयरमैन

भारतीय संविधान दिवस 26 नवंबर 2022 को भारतीय पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के हक- अधिकार ,सम्मान, सुरक्षा हेतु होगा महाक्रांति का ऐलान।

नई दिल्ली-भारतीय मीडिया फाउंडेशन के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी ने कहा कि अब देश प्रदेश में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के हक अधिकार सम्मान सुरक्षा हेतु निर्णायक संघर्ष का ऐलान किया जाएगा उन्होंने कहा कि देश प्रदेश में आए दिन पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का हो रहा उत्पीड़न लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को खतरे में डाल दिया है।
उन्होंने कहा कि सत्ता के शिर्ष पर बैठे लोगों का ध्यान भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के तरफ तनिक भी नहीं है पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की अभिव्यक्ति पर ताला लगाने का काम किया जा रहा हैं शासन में बैठे हुए लोग सिर्फ लोकलुभावन घोषणाएं कर रहे हैं जिसका जमीन पर कोई भी कार्य पत्रकार हितों में नहीं दिखता जिसका नतीजा यह है कि समाज में लोगों के अंदर से देश प्रेम की भावना समाप्त होती जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि अब सशक्त मीडिया भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान ,सशक्त मीडिया समृद्ध भारत के नवनिर्माण के अभियान को एवं सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत को साकार करना है तो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को पूर्ण रूप से संवैधानिक दर्जा देना होगा उन्होंने कहा कि देश में पत्रकारों के ऊपर बढ़ते उत्पीड़न के मामले को ध्यान में रखकर सरकार को तत्काल मीडिया पालिका का गठन करना चाहिए इसके साथ साथ देश के प्रत्येक राज्य में मीडिया कल्याण बोर्ड की स्थापना करके पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि 26 एवं 27 नवंबर 2022 को वाराणसी के सारनाथ में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में अखिल भारतीय पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अधिकार सम्मान सुरक्षा महासम्मेलन का आयोजन किया गया है भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार के अगुवाई में एवं राष्ट्रीय चेयरमैन श्री संजय कुमार मौर्य जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी, राष्ट्रीय प्रमुख सलाहकार एवं प्रवक्ता डॉ प्रोफेसर एन एन तिवारी जी एवं जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन जी, अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष रवि कांत साहू जी एवं पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर जी के कुशल नेतृत्व में महासम्मेलन को सफल बनाते हुए पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के हक अधिकार सम्मान हेतु निर्णायक जंग का ऐलान सारनाथ की पावन धरती पर किया जाएगा।
उन्होंने समस्त पत्रकार बंधुओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से सहृदय से अपील करते हुए अधिक से अधिक संख्या में 26 एवं 27 नवंबर को सारनाथ वाराणसी पहुंचकर अपने एकता और अखंडता को प्रदर्शित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *