राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 02 एवं 03 अक्टूबर को जिले के प्रवास में रहेंगे

श्रवण उपाध्याय

अनूपपुर 29 सितम्बर 2022/ मध्यप्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 2 अक्टूबर 2022 को प्रातः 9ः50 बजे जबलपुर से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्‍वविद्यालय हैलीपैड अमरकंटक के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल श्री पटेल प्रातः 10ः30 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्‍वविद्यालय हैलीपैड अमरकंटक पहुंचेंगे। प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 12 बजे तक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्‍वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 12ः10 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्‍वविद्यालय अमरकंटक के अतिथि गृह पहुँचेंगे। दोपहर 3 बजे से अपरान्ह 4ः40 बजे तक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्‍वविद्यालय अमरकंटक के बैठक कक्ष में सिकल सेल एनीमिया एवं टीबी कार्यक्रम की समीक्षा बैठक लेंगे। राज्यपाल अपरान्ह 4ः40 बजे सर्किट हाऊस अमरकंटक के लिए प्रस्थान करेंगे तथा शाम 5ः05 बजे सर्किट हाऊस अमरकंटक पहुंचेंगे व सर्किट हाऊस में रात्रि विश्राम करेंगे।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 03 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10 बजे अनूपपुर जिले के ग्राम चचानडीह के लिए प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 11 बजे ग्राम चचानडीह पहुँचकर दोपहर 2 बजे तक स्थानीय नागरिकों के साथ चर्चा, लाभार्थियों को लाभ का वितरण, स्थानीय विकास कार्यों का अवलोकन व स्थानीय ग्रामीणों के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। दोपहर 2ः00 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्‍वविद्यालय हैलीपैड अमरकंटक के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 2ः40 बजे हैलीपैड पहुँचेंगे। राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 2ः45 बजे एयरपोर्ट जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 3ः30 बजे एयरपोर्ट जबलपुर पहुँचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *