सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरकंटक में संपन्न हुआ विज्ञान/गणित का मेला

अमरकंटक:- श्रवण उपाध्याय (पत्रकार)
पवित्र नगरी अमरकंटक के सरस्वती शिशु मंदिर/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गत दिवस विभाग स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवम विज्ञान – गणित प्रतियोगिता का कार्यक्रम (मेला) दो दिवसीय संपन्न हुआ । जिसको देखने 26 सितंबर को सैकड़ों की तादात में लोग विद्यालय पहुंचे ।
सरस्वती शिक्षा परिषद के शहडोल , उमरिया , अनूपपुर जिले से चयनित भैया/बहनो ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने अमरकंटक आए । सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम भारतीय सांस्कृतिक से जुड़ कर रखे गए थे जैसे विभिन्न विज्ञान माडल , प्रश्न मंच , रंगोली , विज्ञान प्रदर्शनी , स्कल अभिनय , तबला वादन , शास्त्री संगीत आदि जो की विद्या भारती द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान , वैदिक ज्ञान को पीढ़ी दर पीढ़ी संजोय रखना का कार्य किया जाता है । विद्यालय के प्राचार्य ब्रजकिशोर शर्मा ने बताया कि दिनांक 25 व 26 सितंबर को विभिन्न विद्यालयो से आए भैया/बहनों के द्वारा विभाग स्तरीय संस्कृति महोत्सव/ विज्ञान – गणित मेला के प्रतियोगिता में भाग लिए , साथ ही विद्यालय में संचालित ATL (अटल टिंकरिंग लैब) , स्मार्ट क्लास का अवलोकन सभी अतिथिगण व बच्चो द्वारा किया गया जिसमे जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक के छात्रों ने भाग लेकर बड़े प्रफुल्ल हुए । प्रतियोगिता में आए प्रथम एवम द्वितीय स्थान के सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किया गया ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमृताश शुक्ला (व्याख्याता जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक) , अध्यक्ष देवेंद्र नाथ चतुर्वेदी (जनजातीय शिक्षा प्रांत प्रमुख) , विशिष्ट अतिथि राम बहादुर सिंह (व्यवस्थापक स. शि. म.प्रकासनगर) , देवेंद्र सेंगर (नवोदय विद्यालय अमरकंटक ) एवम श्रीराम शिरोमणि शर्मा (शहडोल विभाग के विभाग समन्वय) , श्रीनित्यानंद (वैदिक गणित प्रमुख) , महेंद्र सेंगर (विज्ञान प्रमुख) , एस के तिवारी साथ ही विद्यालय के समस्त आचार्य परिवार गणमान्य नागरिक , विद्यालय के भैया/बहिन उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *