अमरकंटक नवोदय के आठ विद्यार्थी खिलाड़ियाें का चयन राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए हुआ ।।

श्रवण उपाध्याय
“एथलेटिक्स में नवोदय के विद्यार्थियों ने किया धमाकेदार प्रदर्शन”।
अमरकंटक :- पवित्र नगरी अमरकंटक में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय के एथलेटिक्स विद्यार्थियों का समिति के निर्देशानुसार व तत्वाधान में
जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक जिला अनूपपुर(म.प्र.) द्वारा प्राचार्य सुश्री कविता सिंग के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में इस शैक्षणिक सत्र 2022-2023 संकुल , राज्य व क्षेत्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय द्वारा कुल संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 157 विद्यार्थियों ने और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 125 विद्यार्थी खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें से 56 विद्यार्थी खिलाड़ियों का चयन भोपाल क्षेत्रीय स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ था । इसके उपरांत विद्यालय के *8 विद्यार्थी खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है*। उल्लेखनीय है कि खेल प्रतियोगिता के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल की चार टीमों में क्रमशः छत्तीसगढ़ , ओडिशा , म.प्र. (1) व म.प्र (2) टीमों के मध्य जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक का प्रतिनिधित्व करते हुए सराहनीय प्रर्दशन किया। आठ राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ियों के नाम – अनिकेत प्रजापति – योगा में , वैष्णवी यादव और निशा ठाकुर – कबड्डी में , नौशीन बानौ – 1500 मी. दौड़ में , आदर्श खालखो – 3कि. मी. दौड़ में , लोकेश यादव – 1500 मी. दौड़ व क्रास कंट्री में , महेंद्र सिंह नेटी- वाकिंग में, राकेश सिंह धुर्वे- पोल वाल्ट में , विद्यालय की प्रतिष्ठा व गौरव राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया हैं । इस उच्च स्तरीय उपलब्धि पर विद्यालय प्राचार्य सुश्री कविता सिंह , वरिष्ठ अध्यापक डॉ. ए.के. शुक्ला ने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं व बधाई दी। और समस्त स्काट व सम्बंधित शिक्षकों व अभिभावकों को बच्चों को मार्गदर्शन व प्रेरित करने के लिए आभार व्यक्त किया। और खिलाड़ियों को इस वर्ष वार्षिक स्नेह सम्मेलन में विशेष पुरस्कार देने की घोषणा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *