फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के तहत युवा कार्यक्रम ।

श्रवण उपाध्याय
अमरकंटक – खेल मंत्रालय एवं नवोदय विद्यालय समिति के संयुक्त तत्वाधान में आज जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक की प्राचार्य सुश्री कविता सिंह एवं वरिष्ठ शिक्षक डॉक्टर ए.के.शुक्ला के मार्गदर्शन में फ्रीडम रन, क्रास कंट्री ,वाक, एवम् जनजागरुकता रैली विद्यालय गेट से सोनमुड़ा (लगभग 3 किलोमीटर) तक निकाली एवम् वापस विद्यालय गेट पर समाप्त की। इस अभियान में लगभग 300 विद्यार्थी एवं शिक्षक मोजूद रहें । इस दौरान नगरवासियो को संदेश द्वारा कम से कम 30 मिनट शारीरिक फिटनेस गतिविधि करने का आग्रह किया। इस दौरान वापसी में नर्मदा उद्गम स्थल पर साफ सफाई की गई। इस गतिविधि में विद्यालय के शिक्षकगण निशांत दुबे, राजीव कुमार झा, रेणु मसकोले,बी.बी. दास ,एचपी पटेल, रमेश सिंह, शेख वाहिद ,आशा पटेल, रामनारायण, नरवीर,रागिनी राठौड़, यास्मिन सुल्ताना,दीक्षा तिवारी,पुष्पेंद्र मिश्रा, एवम् शिखा मिश्रा मौजूद रहकर कार्यक्रम में सहयोग किया प्रभारी प्राचार्य ने सबका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *