अमरकंटक:- श्रवण उपाध्याय
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक के नगरपरिषद से आज एकाउंटेंट राधेश्याम उपाध्याय का आज सेवानिवृत्त हो गए । नगर परिषद अमरकंटक में आपके द्वारा ४३ वर्षों तक लगातार बिना थके पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी सेवाये प्रदान किया ।

आज उनकी सेवा निवृत्ति नगर परिषद के सभागार में सायं ५ बजे नगर पालिका के सीएमओ चैन सिंह परस्ते , इंजीनियर देवल सिंह , कर्मचारीगण , पार्षदगण तथा नगर के गणमान्य नागरिकगण तथा पत्रकारों की उपस्थिति में उन्हें सभी ने तिलक लगाकर पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका सम्मान किया और उनके उज्जवल भविष्य की सभी ने कामना की तथा उन्हें सभी ने भाव विभोर बिदाई दी ।

इस अवसर पर उनकी तीनों बेटियां, तीनों दामाद पुत्र व पुत्रवधू तथा नन्हे मुन्ने नाती भी इस शुभ अवसर पर उपस्थित रहे । राधेश्याम उपाध्याय ने बताया की हम जुलाई १९७९ को अमरकंटक प्राधिकरण में बाबू के रूप में कार्य प्रारंभ किया था जो की आज ६२ वर्ष की आयु में अक्टूबर २०२२ को शासकीय सेवा से रिटायर् हो रहे है । हमने ४३ वर्ष तक शासकीय कर्मचारी रह कर जनता की सेवा की है । हमारे साथियों व जनता जनार्दन का इस पूरे काल समय में पूरा सहयोग मिला मैं इसका सभी का तहेदिल से धन्यवाद देता हूं तथा आप सबका प्रेम जो अभी तक प्राप्त हुआ आगे भी इसी तरह मिलता रहे ।
