नवोदय विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हुए कार्यक्रम

अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय
जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में शासन/समिति व प्राचार्य-सुश्री कविता सिंह के निर्देश व मार्गदर्शन अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयरन मैन ऑफ इंडिया सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस एवं फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 का आयोजन बड़े ही धूमधाम से बनाया गया।इस अवसर पर सबसे पहले स्कूली बच्चों ने बड़ी संख्या में अमृत महोत्सव के दूत बनकर शांति और सौहार्द्र का संदेश देते हुए एकता दौड़ विद्यालय से नर्मदा उद्गम स्थल लगभग 2 किलोमीटर तक लगाई ।तत्पश्चात जन जागरूकता रैली नर्मदा उद्गम स्थल से निकाली और जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, फिट इंडिया मूवमेंट और स्वच्छता अभियान में साफ सफाई कर सहयोग किया और नारे व स्लोगन द्वारा जागरूकता संदेश दिया।इसके पश्चात प्रातः कालीन सभा में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम वरिष्ठ शिक्षक डी.एस.सेंगर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।इसके पश्चात रागिनी ने वल्लभ भाई पटेल पर बनी ज्ञानवर्धकव वह प्रेरणादायी डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका सफल संचालन अर्जिता श्रीवास्तव और सुष्मिता जायसवाल द्वारा किया गया।श्री शराफ द्वारा एकता,शांति व सौहार्द से ओतप्रोत कविता का वाचन किया गया। एवं दीप्ति मरावी ने फिट इंडिया मूवमेंट पर स्वरचित कविता पाठ किया।इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री राजीव कुमार झा ने अपनी प्रेरणादायक विचार प्रकट किए। इस अवसर पर फिट इंडिया एवं राष्ट्रीय एकता दिवस विषय पर चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें कनिष्ठ चित्रकला प्रतियोगिता वर्ग में प्रथम- योगिता ,द्वितीय-राज राठौर ,तृतीय – अभिनव साहू रहे।स्लोगन राइटिंग में प्रथम- मुस्कान मार्को,द्वितीय -पलक यादव,सुमन सिंह, तृतीय -सक्षम केसरवानी, कृतिका पटेल रहे । वरिष्ठ वर्ग चित्रकला में प्रथम -उमंग ,स्लोगन राइटिंग में प्रथम -सुरेंद्र सिंह ने स्थान प्राप्त किया। उपस्थित सभी लोगों ने विद्यालय पूर्वकप्तान- आयुष कुशवाहा द्वारा एकता की शपथ ली। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान गाकर किया। कार्यक्रम में समस्त विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन बी.बी.दास द्वारा किया गया एवं आभार प्रभारी प्राचार्य ए.के.शुकला द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *