अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय
मां नर्मदा की उद्गम स्थली अमरकंटक में जवाहर नवोदय विद्यालय में पेस सेटिंग गतिविधि के अंतर्गत प्राचार्य सुश्री कविता सिंह के निर्देशन में *माइंड पावर*विषय पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया की।जिसमें नवोदय विद्यालय शिवपुरी के सत्र 1992 एल्युमिनि व मोटिवेशनल स्पीकर एवं माइंडसेट कोच डॉ.देवेंद्र सिंह दांगी एवं समाज सेवी श्री राम गुप्ता मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किए गए। प्रातः कालीन सत्र में अतिथियों का स्वागत कर वर्तमान में इस कार्यक्रम की उपयोगिता से अवगत व परिचित कराया गया। इसके उपरांत द्वितीय सत्र में कक्षा 10th A & B में प्रोग्रेसिव माइंड सेट द्वारा ओवरथिंकिंग डिस्ट्रक्शन, प्रोक्रेस्टिनेशन, आदि विघ्नो से कैसे निजात पाई जाए तथा पढ़ाई एवं कार्यों में सृजनशीलता एवं नवाचार को कैसे जीवन शैली का का हिस्सा बनाया जाए इसके ऊपर एक प्रयोगात्मक मेडिटेशन एवं व्यवहारिक सत्र का आयोजन किया साथ ही वैश्विक रोजगार विकल्पों के बारे में भी विद्यार्थियों से रूबरू हुए तथा आधुनिक स्किल्स को अध्ययन के साथ संलग्न करने में भी जोर दिया सभी भागीदार विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से इस सेशन का लाभ लिया साथ ही भविष्य की चुनौतियों से जूझने का स्व संकल्प भी लिया और सतत नए-नए कौशल सीखने की प्रतिबद्धता भी जाहिर की।

खेल प्रांगण पर खिलाड़ियों के अवचेतन मन की शक्ति का सर्वोत्तम उपयोग करने की ड्रिल कराई गई एवं विद्यार्थी की व्यक्तिगत काउंसलिंग कर समस्या का समाधान किया । प्रश्नोत्तरी सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का शमन किया और, अंततः विद्यार्थियों ने समूह सत्र को सकारात्मक फीडबैक दिया। कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के उप प्राचार्य डॉ ए.के.शुक्ला ने अतिथियों कि सराहना की और आभार व्यक्त किया।
