अमरकंटक के कल्याणिका विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।।

अमरकंटक // श्रवण उपाध्याय
नगर में संचालित विद्यालय कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन अमरकंटक में रंगोली प्रतियोगिता एवं चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । विद्यालय के प्राचार्य रघु पात्रा ने बताया कि विद्यालय को चार ग्रपो में बांटा गया है जिसका नाम सरस्वती हाउस,कृष्णा हाउस,कावेरी हाउस और नर्मदा हाउस है,जिसमें साल भर जो भी प्रतियोगिताएं चाहे वो खेलकूद हो , रंगोली हो , चित्रकारी हो , क्रिकेट हो , फुटबॉल हो या अन्य कुछ भी खेल हो विद्यालय के बच्चों को ग्रुप या हाउस के हिसाब से बांटा जाता है जिसमें बच्चे अच्छी लगन और मेहनत से प्रतियोगिता जीतने की कोशिश करते हैं ।

सरस्वती हाउस का प्रदर्शन रंगोली में और चित्रकारी में बहुत अच्छा रहा । इसी तरह अन्य विधाओं में भी सरस्वती हाउस ने अपना परचम लहराया । साल भर बच्चों को प्रतिभाओं को उभारने के लिए कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन विद्यालय के शिक्षक गण एवं प्रबंधन जी जान से कड़ी मेहनत करते रहते है और उसका परिणाम समाचार के माध्यम से हमको आपको पता चलता रहता है ।

अभी वर्तमान में ही विद्यालय की एक छात्रा का एमबीबीएस में सिलेक्शन हुआ है जो कि बड़ा ही गर्व का विषय है । अमरकंटक के लिए एवं विद्यालय परिवार के लिए विद्यालय के प्रबंध न्यासी स्वामी हिमाद्री मुनि जी महाराज ने समस्त प्रति भागियों को शुभ आशीष प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं बच्चों के प्रतिभा को निखारने के लिए विद्यालय परिवार के शिक्षकों को आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभाशीष सहृदय प्रदान किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *