समाजसेवी भाजपा नेता माधव प्रकाश शुक्ला का निधन ।

मंगलवार दोपहर अमरकंटक में नर्मदा तट पर होगा अंतिम संस्कार ।।

अमरकंटक – श्रवण उपाध्याय

डिण्डोरी क्षेत्र के विख्यात समाजसेवी माधव प्रकाश शुक्ला जी का सोमवार सुफला एकादशी की दोपहर लगभग एक बजे शहडोल में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया। डिण्डोरी जिला भारतीय जनता पार्टी के वे संस्थापक वरिष्ठ नेताओं में से एक थे । श्री शुक्ला विगत कुछ वर्षों से स्वास्थ्य कारणों से शहडोल स्थित निवास पर ही रहते थे।
वे अनूपपुर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वरिष्ठ पत्रकार दैनिक कीर्ति क्रांति के स्थानीय संपादक श्री मनोज द्विवेदी के ससुर व उनकी धर्मपत्नी NRLM की जिला प्रबंधक श्रीमति अंजू द्विवेदी के पिताश्री थे। उन्होंने अस्वस्थता के बाद उपचार के दौरान आज सोमवार को श्रीराम जिला चिकित्सालय शहडोल में अंतिम सांस ली।
अपने पीछे वे सात बेटियों के भरे पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड़ गये हैं। उनकी एक बच्ची अमरकंटक में श्रीमति मंजू राजू पयासी वार्ड क्रमांक 02 में निवास करती है । उनके पिता श्री का लगाव अमरकंटक से बहुत ज्यादा रहा करता था । वे अपने जीवन का लंबा समय इस क्षेत्र को समाजसेवा के रूप में दिया था । यन्हा नगर वासियों से काफी ज्यादा भली भांति चिर परिचित थे ।
उनका अंतिम संस्कार मंगलवार 20 दिसम्बर की दोपहर लगभग 12 बजे अमरकंटक में नर्मदा तट पर किया जाएगा ।
इस दुखद सूचना के बाद लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देवें और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें । अमरकंटक क्षेत्र वासी उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कि है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *