120 मीटर सी सी रोड़ का हुआ भूमि पूजन ।।

अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय (पत्रकार)
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली अमरकंटक में मंगलवार की दोपहर लगभग ३ बजे वार्ड क्रमांक ०४ बाराती मुख्य मार्ग से नर्मदे हर सेवा न्यास तक १२० मीटर सी सी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधि विधान पूर्वक पंडित बिहारी जी महाराज के कर कमलों से माननीय रामलाल रौतेल (पूर्व विधायक अनूपपुर) की मुख्य आतिथ्य में तथा नगर परिषद की अध्यक्षा श्रीमति पार्वती उइके की अध्यक्षता में एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद के उपाध्यक्ष एडवोकेट रज्जू सिंह नेताम की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते , नगर परिषद के इंजीनियर डी एस बघेल , परिषद के पार्षदगण जोहान लाल चंद्रवंशी (सभापति) , श्रीमति निधि देवेंद्र जैन (सभापति) , शक्ति शरण पांडेय (सभापति) , श्रीमति ऊषा बाई (सभापति) , दिनेश कुमार द्विवेदी , श्रीमति कल्पना सुरेश , श्रीमति सावित्री परस्ते , श्रीमति गेंदा बाई , श्याम लाल सेन , गजानंद गर्ग , पत्रकारगण , कर्मचारीगण व नगर के गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति ।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया की यह सी सी रोड़ बाराती मुख्य मार्ग से नर्मदे हर सेवा न्यास तक बननी है इसकी राशि राज्य सभा सांसद मद से ९.८ लाख प्राप्त हुई है । कार्य एजेंसी नगर परिषद अमरकंटक है , टेंडर आहूत पश्चात आज भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ कराया जा रहा।

नगर परिषद के इंजीनियर देवल सिंह बघेल का कहना था की अमरकंटक के अन्य कई वार्डो में विकाश का कार्य चल रहा है , पार्षदों के वार्डो में जन्हा जिस कार्य की मुख्य आवश्यकता है वन्हा पर विशेस ध्यान दिया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *