अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय (पत्रकार)
पवित्र नगरी अमरकंटक में नर्मदा मंदिर के पास 15 सितंबर को दिनदहाड़े 17 वर्षीय छात्रा मुस्कान की उसी के घर में घुसकर उसके बड़े पापा के बड़े बेटे अमित करायत द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी । मामले में पुलिस ने आरोपी को आरोपी के घर से गिरफ्तार किया था साथ ही साक्ष छुपाने के आरोप में आरोपी लड़के के पिता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद परिवार वालों और नगरवासियों की यह मांग थी कि आरोपी घर को जमींदोज कर दिया जाए ।
लगातार की जा रही मांग पर प्रशासन ने आज बड़ी कार्यवाही की है और आरोपी के घर को जमींदोज कर दिया गया ।

आज दिनांक 27 दिसंबर 2022 दिन मंगलवार की सुबह से ही प्रशासन का अमला कार्यवाही में जुट गया और सुबह 9:00 बजे से दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी के मकान को जमींदोज करने की कार्यवाही शुरू की गई दोपहर तक मकान का आधा हिस्सा थोड़ा जा सका है और पूरा मकान गिराने के लिए बुलडोजर लगे हुए हैं । मुस्कान के पिता जी का कहना है की प्रशासन ने जो भी कदम उठाया , लेट उठाया पर अच्छा कदम उठाया ।

वही कार्यवाही के दौरान एसडीएम पुष्पराजगढ़ विवेक केवी , एसडीओपी पुष्पराजगढ़ सुश्री सोनाली गुप्ता , तहसीलदार अमरकंटक निलेश सिंह धुर्वे , पटवारी अमरकंटक प्रेम लाल पटेल , नगर परिषद सीएमओ चैन सिंह परस्ते , नगर परिषद उपयंत्री देवल सिंह बघेल , इंचार्ज थाना प्रभारी अमरकंटक बी एल गौलिया , थाना स्टाफ सहित नगर परिषद का पूरा अमला तथा विभिन्न थानों से दर्जनों की संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा ।