बुध पुर्णिमा 5 मई 2023 को नई दिल्ली से भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार के द्वारा अखंड भारत सनातन राष्ट्र के रक्षार्थ एवं भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के सशक्तिकरण हेतु महाआंदोलन की होगी शुरुआत
बालकृष्ण तिवारी – चेयरमैन
नई दिल्ली–भारतीय मीडिया फाउंडेशन नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन की ओर से जारी विज्ञप्ति में संस्थापक एके बिंदुसार भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी ने ऐलान किया है कि बुद्धपूर्णिमा 5 मई 2023 को नई दिल्ली से अखंड भारत सनातन राष्ट्र के रक्षार्थ हेतु एवं भारतीय लोक तंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के सशक्तिकरण के लिए देशभर में महाआंदोलन करने के ऐलान के साथ दिल्ली से इसकी शुरुआत की जाएगी।
उन्होंने बताया कि विगत 1 मार्च से केसरिया साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया था लेकिन पवित्र पावन होली पर्व एवं नवरात्र तथा रमजान जैसे बड़े त्यौहार को ध्यान में रखते हुए कमेटी के निर्णय अनुसार साइकिल यात्रा का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया था।
उन्होंने बताया कि अब यह निर्णय लिया गया है कि 5 मई बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व से इसकी शुरुआत दिल्ली से की जाएगी।
कार्यक्रम की रूपरेखा के संदर्भ में उन्होंने बताया कि भारत सनातन धर्म राष्ट्र था है और आगे भी रहेगा इसे तोड़ने की साजिश करने वाले लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना एवं नागरिकों के मौलिक अधिकारों तथा धर्म एवं पंथनिरपेक्ष व राष्ट्रवाद तथा समाजवाद के संवैधानिक अनुच्छेदों का घोर उल्लंघन किया जा रहा है जगह-जगह जाति धर्म और राष्ट्र निर्माण के नाम पर लोगों के अंदर भड़काऊ भाषण देकर देश के गंगा जमुनी तहजीब को बर्बाद करने की पुरजोर कोशिश की जा रही हैं।
जिसे किसी भी कीमत पर होने नहीं दिया जाएगा देश को बर्बाद होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया की अनदेखी की जा रही है कुछ योजनाओं को लॉलीपॉप की तरह लागू करके मीडिया के महाअभियान को रोकने की जो नाकाम कोशिश की जा रही है यह होने नहीं दिया जाएगा उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुसार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए महा क्रांति की जाएगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन की ओर से कुछ विषय बिंदु सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव होकर रखा जा रहा हैं जिस विषय बिंदु को लेकर बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व 5 मई 2023 को नई दिल्ली से महाआंदोलन की शुरुआत की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अखंड भारत के नक्शे और अखंड भारत के निर्माता एवं संस्थापक सदस्यों के चित्रों के साथ महाआंदोलन का आगाज किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहां की यह लड़ाई आर पार की होगी संविधान विरोधियों सनातन धर्म राष्ट्र विरोधियों एवं सनातन राष्ट्र को खंड खंड करने की योजना पर कार्य करने वाले लोगो का पर्दाफाश भी किया जाएगा।

उन्होंने देश के समस्त मीडिया कर्मियों समाजसेवी व सामाजिक कार्यकर्ताओं मीडिया संस्थानों एवं संगठनों के लोगों से इस महाआंदोलन में शामिल होने की अपील भी की है।