58 साल पुराना हिंडाल्को हनुमान मंदिर में अखंड कीर्तन , निकाला जुलूस व विशाल भंडारा आयोजित हुआ ।।

अमरकंटक : श्रवण उपाध्याय

मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के वार्ड क्रमांक ०४ हिंडाल्को माइंस का पुराना मंदिर लगभग 58 वर्षो से विराजमान सिद्धीदाता बजरंगबली हनुमान जी की विशाल मंदिर में ०५ अप्रैल से २४ घंटे का अखंड रामायण पाठ तथा ०६ अप्रैल को जन्मोत्सव के पूर्व नगर शोभा यात्रा पंडित धनेश द्विवेदी (वंदे) महाराज द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूजन अर्चन कराया गया । जन्मोत्सव उपरांत विशाल कन्या पूजन करवाकर कन्या दक्षिणा देने उपरांत नगर के व मंदिर में पहुंचे जन समुदाय लोगो को जन्मोत्सव का प्रसाद वितरण किया गया तथा देर शाम तक यह भंडारा का प्रसाद वितरण चलता रहा । हिंडाल्को माइंस कंपनी द्वारा ही यह निर्मित हनुमान मंदिर लंबे अर्से से कोई उत्सव य पर्व यहां नहीं मनाया जाता था न ही जब से कंपनी का कार्य बंद हुआ तब से इधर कोई ध्यान ही नहीं दिया जाता था ।

हिंडाल्को माइंस कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों के परिवार वालों ने तथा नगर के अन्य लोगो ने मिलकर इस वर्ष हिंडाल्को हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव मानने का संकल्प लिया और उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मना डाला । यह जन्मोत्सव हनुमान जी के प्रति प्रेम भाव के कारण ही लोगो ने मिलकर कार्यक्रम किया और जन्मोत्सव को उत्सव के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । हिंडाल्को माइंस के पूर्व कर्मचारी स्व.झल्लेराम जी के पुत्र संतोष सिंह जी के अथक प्रयास से नगर के लोगो से चर्चा कर सबके द्वारा मिलकर यह लंबे अर्से के बाद ०५ अप्रैल को अखंड कीर्तन प्रारंभ किया गया तथा ०६ अप्रैल २०२३ को पूजन , हवन कन्याभोज के बाद विशाल नगर भंडारा कराते हुए बड़ी ही धूमधाम से हिंडाल्को हनुमान मंदिर में जलसा मनाया गया ।

यह जन्मोत्सव कार्यक्रम वार्डवासियों व क्षेत्र तथा दूरदराज से पधारे लोगो के द्वारा बड़े ही भाव भक्ति से सब के सहयोग , प्रेमभाव तथा लगन से हिंडाल्को में स्थापित हनुमान मंदिर का सब जलसा कर आनंद विभोर हुए ।। कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से संजय नायक , संतोष सिंह वार्ड०२ , सुभाष सेन , गौरव मिश्रा , शिव कुमार पाठक , अजय सिंह (रेवा पेट्रोलियम) , राजेश पिटानिया , मानिक दास , संजय सिंह , त्रिभुवेंद्र कुमार दास , लव कुमार , धीरेंद्र सोनवानी , पंकज दास , कोमल सिंह आदि भक्तो , सेवको के साथ पत्रकारों की भी उपस्थिति बनी रही ।

संतोष सिंह व उनके ईस्ट मित्रो ने कहा की यह हनुमान जन्मोत्सव हर वर्ष सब मिलकर बड़े ही धूमधाम से समय के पूर्व सूचना देकर कार्यक्रम को सफल बनाया जायेगा ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *