अमरकंटक – श्रवण उपाध्याय
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक (अनूपपुर) नवोदय विद्यालय समिति भोपाल संभाग के द्वारा स्काउट्स गाइड्स का राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण एवं जांच शिविर का आयोजन 2 मई से 6 मई तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें 13 जिलों के नवोदय विद्यालय से 81 गाइड्स और 66 स्काउट्स भाग ले रहे हैं । प्राचार्या महोदया सुश्री कविता सिंह द्वारा इस शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर बेडन पावेल की फोटो पर माल्यार्पण करके किया गया । प्राचार्या महोदया ने स्काउट गाइड एवं संरक्षकों का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सदा आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया, आशीर्वाद दिया । प्रशिक्षण मंडल में श्री अविनाश शुक्ला (जबलपुर) एल.ओ.सी. , सुश्री अंजू लता जैन (खंडवा) एल.ओ.सी. श्री कैलाश मालवीय (खंडवा ) , श्रीमती ज्योति सिंह कटनी से पधारे हुए हैं ।
नवोदय विद्यालय अमरकंटक से इस कार्यक्रम में शिक्षक श्री रमेश कुमार सिंह,(सामाजिक विज्ञान ), श्रीमती मनोरमा कौशल (हिंदी) , श्री अभिषेक जैन (पुस्तकालय अध्यक्ष), श्रीमती आशा पटेल (स्टाफ नर्स) ने अपनी सहभागिता दे रहे है ।