अमरकंटक के नर्मदा मंदिर सामने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया गया तिरंगा

अमरकंटक के नर्मदा मंदिर सामने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया गया तिरंगा

स्कूली बच्चों और नगर के युवाओं को उनके अच्छे प्रदर्शन हेतु किया गया सम्मानित

संवाददाता – श्रवण उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 15 अगस्त 2025 गुरुवार को नर्मदा उद्गम मंदिर प्रांगण मुख्य द्वार के सामने नगर परिषद अमरकंटक द्वारा ध्वजारोहण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया ।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती पार्वती सिंह उइके एवं उपाध्यक्ष एड. रज्जू सिंह नेताम सहित नगर के गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं , शिक्षकगण उपस्थित रहे । अध्यक्ष महोदया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी , तत्पश्चात गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई ।

मंच पर अध्यक्षा द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन प्रारंभ किया गया जिसे बाद में उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम ने पूरा किया । मुख्यमंत्री के संदेश के बाद नगर परिषद द्वारा अनेक स्कूलों में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं सील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई ।

इस अवसर पर अमरकंटक नगर में निःशुल्क जनसेवा कार्य करने वाले साहसी युवाओं को भी सम्मानित किया गया।

1 – *सर्प मित्र* प्रमुख रूप से ….

वरुण उपाध्याय (वार्ड 10) और
2 – अतुल तिवारी (वार्ड 09)

साथ ही *तैराकी* (गोताखोरी) सेवा में

1 – अतुल द्विवेदी (वार्ड 14)
और
2 – कृष्णा चौहान (वार्ड 08)

को प्रशस्ति पत्र एवं सील्ड देकर सम्मानित किया गया । ये युवा वर्षों से अनेक घरों में घुस आने वाले साँपों को निःशुल्क पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ने तथा डूबने जैसी आकस्मिक परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने का सहयोग कार्य कर रहे हैं जिन्हें आज मंच से प्रोत्साहित किया गया ।

अमरकंटक के अनेक स्कूलों और प्रमुख संस्थाओं में भी तिरंगा फहराकर संस्था प्रमुख द्वारा सलामी दी गई ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्षा पार्वती सिंह उइके , उपाध्यक्ष एड. रज्जू सिंह नेताम , सीएमओ चैन सिंह परस्ते , लेखापाल चैन सिंह मंडलोई , राजस्व प्रभारी मनीष विश्वकर्मा , गणेश पाठक , सनत पांडेय , पार्षद सोनू द्विवेदी , सुखनंदन सिंह , श्रीमती सावित्री बाई , श्रीमती विमला दुबे , श्रीमती निधि जैन , शक्तिशरण पांडेय , अंबिका तिवारी , पूर्व अध्यक्ष प्रभा पनारिया , श्यामलाल सेन , प्रकाश द्विवेदी , सूरज साहू , सोनू जैन , श्रीमती अंजना कटारे , लखन झारिया , समीर मानिकपुरी सहित अनेक स्कूलों के प्राचार्य , शिक्षकगण एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *