जनजाति संस्कार केंद्रो में किया गया मटकी फोड़ प्रतियोगिता, कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता

अनूपपुर / अमरकंटक

विद्या भारती महाकौशल वनांचल शिक्षा सेवा न्यास द्वारा संचालित सरस्वती जनजातीय संस्कार केंद्रो पर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता एवं कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

अनूपपुर जिले में कुल 47 संस्कार केंद्र संचालित हैं जिसमें 25 संस्कार केदो में यह कार्यक्रम का आयोजन हुआ जो यह संस्कार केंद्र निशुल्क जनजाति समाज के भैया बहनों का सर्वांगीण विकास हेतु केंद्र चलाए जा रहा है यह विद्या भारती का अथक प्रयास है ।

आप पुराने से कार्यक्रम के तहत अमरकंटक के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया छोटे-छोटे बच्चों ने श्री कृष्ण शृंगार कर सभी को मनमोहित किया ।

कार्यक्रम में मुख्य अथिति श्रीमती शिवकुमारी शुक्ला, अध्यक्ष श्रीमती ममता बघमार, विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रीति प्रजापति, प्राचार्य बृजकिशोर शर्मा, प्रधानाचार्य शिवसागर तिवारी सहित विद्यालय के आचार्य जी दीदी जी एवं अभिभावक गण आदि शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *