विधायक ने भ्रमण दौरान कहा – जल्द समाधान निकालने की आवश्यकता है
संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में दिनांक 12 नवंबर दिन बुधवार को पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने साल बोरर से प्रभावित वृक्षों को देखने अमरकंटक पहुंचे । उन्होंने देखा कि यहां कई सारे वृक्ष साल बोरर कीड़े के चपेट में आ गए हैं और सूख रहे हैं । विधायक ने इस पर चिंता जाहिर की और बताया कि मीडिया एवं स्थानीय जनों के माध्यम से ऐसी सूचना मिली है कि यहां साल बोरर कीड़े का प्रकोप काफी ज्यादा बढ़ा है । यह ज्यादा चिंता की बात है क्योंकि यह वन (जंगल) पर्यावरण का मामला है इसलिए अत्यंत महत्वपूर्ण है । वन पर्यावरण की महत्वता को देखते हुए हम स्वयं यहां देखने पहुंचे है । उन्होंने कहा की स्थिति काफी दयनीय है । वन विभाग प्रशासन को इस संबंध में जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है । अगर प्रशासन समय पर इस ओर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में स्थित और भयावह हो सकती है । यह महामारी एक बार यहां के जंगलों में आ चुकी है जिसके कारण लाखों साल के वृक्ष काटे गए थे ।

अब यह महामारी का रूप भयावह नजर आ रहा है जिसमें प्रशासन तत्काल कार्यवाही करे अन्यथा देरी होने पर पचासों हजार वृक्ष नष्ट हो जाएंगे । हमने देखा कि आरी से जैसे लकड़ी काटतें समय बुरादा निकलता है वैसे ही जंगल में साल के वृक्ष नीचे बुरादा झड़ते नजर आ रहा ।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को पुष्पराजगढ़ , युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष वीरू तंबोली , देवेंद्र जैन (चुन्नू) जैन आदि साथ रहे । वहीं वन विभाग अमरकंटक के परिक्षेत्राधिकारी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं वन विभाग के अन्य अधिकारी , कर्मचारी मौजूद रहे ।