अमरकंटक क्रीड़ा परिसर में अस्मिता महिला एथलिंक्स लीग का भव्य उद्घाटन

संवाददाता / श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में आज शनिवार 15 नवंबर 2025 को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया एवं एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अस्मिता महिला एथलेटिक्स लीग का अमरकंटक के खेल मैदान पीएम श्री हायर सेकंडरी स्कूल के क्रीड़ा परिसर में आज भव्य शुभारंभ हुआ । जिला एथलेटिक्स विकास संघ अनूपपुर द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता बालिकाओं की प्रतिभा को संवर्धित करने और जिले में खेल विकास को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है ।

मुख्य अतिथियों की गरिमामयी रही उपस्थिति

कार्यक्रम की शुरुआत शांति कुटी आश्रम अमरकंटक के श्रीमहंत स्वामी रामभूषण दास जी महाराज के दीप प्रज्ज्वलन एवं आशीर्वाद के साथ प्रारंभ हुआ । कार्यक्रम में विशेष रूप से एसडीओ फॉरेस्ट (IFS) लाल प्रभाकर सिंह ,
पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरकंटक की प्राचार्या अनुजा मिश्रा ,
ऑल इंडिया पर्यवेक्षक श्री चतुर्वेदी जी , जिला एथलेटिक्स संगठन से पठान सर , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर से भगवानदास मिश्रा , वरिष्ठ पत्रकार अमरकंटक श्रवण कुमार उपाध्याय ,
माइनिंग इंजीनियर राकेश बरखे , बी.एन. ओझा , बादल राय , परमजीत जी , दीपक पांडेय जी , साथ ही खेल परिसर की शिक्षिकाएँ एवं अधिकारी और अनेक स्कूलों के बच्चियां बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं । अतिथियों ने बालिकाओं की खेल भावना और उत्साह की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) संयुक्त रूप से इसमें कार्य कर रहा है ।
आगामी ASMITA League का संचालन का प्राथमिक उद्देश्य यह लीग महिला भागीदारी को देने , एथेलेटिक्स को बढ़ावा देने आदि के लिए है ।

*दो आयु वर्गों में प्रतियोगिताएँ*

इस आयोजन में 14 वर्ष एवं 16 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाएँ भाग ले रही हैं ।

*14 वर्ष , आयु वर्ग* –

इस वर्ग में तीन प्रकार की ट्राइथलन प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं—
ट्राईथलन A: 60 मीटर दौड़ + ऊँची कूद + लंबी कूद
ट्राईथलन B: 60 मीटर दौड़ + लंबी कूद + बैक थ्रो (1 किग्रा गदा)
ट्राईथलन C: 60 मीटर दौड़ + लंबी कूद + 600 मीटर दौड़

*16 वर्ष ,आयु वर्ग* –

इस वर्ग में निम्न प्रतियोगिताएँ आयोजित हो रही हैं—
60 मीटर दौड़
लंबी कूद
600 मीटर दौड़
हाई जंप
डिस्कस थ्रो
शॉट पुट (3 किग्रा)
जैवलिन थ्रो (500 ग्राम)
उत्साह से भरा उद्घाटन दिवस रहा ।

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन बालिकाओं में आत्मविश्वास , अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देते हैं तथा उन्हें भविष्य में बड़े स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर प्रदान करते हैं ।
अमरकंटक खेल परिसर सुबह से ही खिलाड़ियों के जोश और ऊर्जा से गूंज उठा । विभिन्न विद्यालयों से पहुँची प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया । अमरकंटक में आयोजित यह महिला एथलेटिक्स लीग आज जिले की बालिका खेल प्रतिभा को नई उड़ान देने वाला एक प्रेरणादायी कदम सिद्ध हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *