अनूपपुर में 25 नवम्बर को जिला स्तरीय मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता क्विज 2025 (ऑफलाईन) का आयोजन
रिपोर्ट – श्रवण उपाध्याय
वन मंडल अधिकारी अनूपपुर विपिन पटेल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जैव विविधता बोर्ड के माध्यम से लोक शिक्षण विभाग एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता क्विज 2025 (ऑफलाईन) का आयोजन दिनांक 25.11.2025 को जिला मुख्यालय में आफलाइन डाइट भवन जिला पंचायत के सामने अनूपपुर में किया जायेगा।
अधिक जानकारी देते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया क्विज प्रतियोगिता में जिले भर के समस्त विद्यालय हायर सेकेण्डरी श्रेणी (कक्षा 9 वीं से 12 वी) में है तो एक कक्षा से एक ही विद्यार्थी (कुल तीन विद्यार्थियों की एक टीम) जिसमें छात्र/छात्राओं का क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु दिनांक 12.11.2025 से दिनांक 24.11.2025 तक टीम का पंजीयन किया जायेगा। तत्पश्चात दिनांक 25.11.2025 को जिला स्तरीय जैवविविधता क्विज 2025 (ऑफलाईन) का आयोजन किया जायेगा जिसमें प्रतिभागियों में से प्रथम / द्वितीय / तृतीय स्थान में छात्र/छात्राओं की टीम का चयन कर पुरुस्कृत किया जायेगा। जिला स्तरीय पुरुस्कार की श्रेणी में चयनित टीम को प्रथम पुरस्कार-स्वर्ण पदक प्रमाण पत्र द्वितीय पुरस्कार रजत पदक प्रमाण पत्र, तृतीय पुरस्कार-कांस्य पदक प्रमाण पत्र, से प्रतिभागी टीम को पुरस्कृत किया जायेगा तथा प्रथम स्थान पर चयनित टीम को दिनांक 12122025 को राज्य स्तरीय राज्य जैवविविधता क्विज 2025 (ऑनलाईन) टीम में प्रतिभागी हेतु होंगे।