**भीलवाड़ा में संदीप मोटर्स द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया** भीलवाड़ा, राजस्थान (भैरू सिंह राठौड़) भीलवाड़ा शहर में संदीप मोटर्स द्वारा चंदन कोम्प्लेक्स लीलैंड चौराहे पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेडिया व विशिष्ट अतिथि भीलवाड़ा विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी एवं सभापति श्रीमती मंजू चेचाणी रही। आयोजन में पुर्व सभापति एवं महेश सेवा समिति अध्यक्ष ओम नारायणीवाल, कंचन इंडस्ट्रीज के चेयरमैन लादु लाल बांगड़, सत्यनारायण डाड, SBI के जनरल मैनेजर एच. पी. सोमानी आदि न दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संदीप मोटर्स के डायरेक्टर गोपाल राठी, C.E.O. संदीप राठी, व कृष्णा राठी, प्रभात जोशी, लखन सिंह रावत, गणपत लाल खठौड़, गोपाल किशन नरवाल, अजीज मेहता, मोहन सिंह रावत, सुनील कोठारी, राकेश सेन, लोकेश सेन, धीरेन्द्र सिंह, रामलाल सुथार, कन्हैया लाल तेली, राजकुमार साहू, किशन लाल कुमावत, पवन जैन, रक्षा अरोड़ा सहित संदीप मोटर्स के सभी सदस्य उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में महात्मा गांधी चिकित्सालय व रामस्नेही चिकित्सालय से आई ब्लड बैंक की टीम ने कुल 211 युनिट रक्त एकत्रित किया। संदीप मोटर्स वालों ने सभी का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर – भैरू सिंह राठौड़ भीलवाड़ा (राजस्थान) 09799988158 bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान 6264105390

**भीलवाड़ा में संदीप मोटर्स द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया** भीलवाड़ा, राजस्थान (भैरू सिंह राठौड़)…

       **मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसके सरल के मार्गदर्षन** मे राष्ट्रीय ओरल हेल्थ कार्यक्रम अंतर्गत आमजन और छात्र छात्राओ के मौखिक स्वास्थ्य मे सुधार लाने हेतु आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तीसगांव में निःशुल्क ओरल हेल्थ केम्प का आयोजन किया गया। जिसमे ओरल हेल्थ एज्युकेशन, टूथ ब्रश करने का सही तरीका, ओरल हेल्थ हाईजीन को बनाए रखने संबंधित जॉच, उपचार एवं रेफरल सुविधा उपलब्ध कराई गई व तम्बाकू जन्य रोगो के बारे मे समझाईश दी जाकर तम्बाकू छोडने के लिए शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं मे आने हेतु प्रेरित किया गया।     शिविर मे डॉक्टरों व अन्य पेरामेडिकल स्टॉफ द्वारा सेवाऐं दी गई। जिसमे लगभग 173 बच्चो व आमजन का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमे प्रमुखतः दांतो की सडन, पाईरिया, फ्लोरोसिस बीमारी की समस्या पाई गई। उन्हे प्राथमिक उपचार दिया जाकर जिला चिकित्सालय धार मे रेफर किया गया। 🙏बी.एस.पी.24न्यूज🙏 धार रिपोर्टर मोहित दखणी 7746896115 खबरों के लिए संम्पर्क करें। bsp24news 6264105390

       **मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसके सरल के मार्गदर्षन** मे राष्ट्रीय ओरल हेल्थ…

**खुदागंज से रिपोर्टर मोहित त्रिवेदी की खास रिपोर्ट** खुदागंज। महाशिवरात्रि के दौरान आज नगर में भगवान शिव की बारात बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। नंदी पर सवार होकर जब महादेव निकले तो श्रद्धा ,भक्ति और आस्था की त्रिवेणी में श्रद्धालु गोते लगाने लगे।भूत, पिसाच , गंधर्व, अघोरी आदि का वेश धरे नृत्य करते वाराती शिवबारात का दृश्य जीवंत कर रहे थे। शिवबारात में मनमोहक झांकियों ने सभी को मुग्ध कर दिया। नगर में शिव बारात का शुभारंभ शाम 4 बजे नगर के प्रसिद्ध पुराने मंदिर से हुआ तथा लाला हरिराम इंटर कॉलेज होते हुए नगर के मुख्य चौराहे पर पहुंची। बारात में शामिल बैंड व डीजे ने मधुर भक्ति धुनों पर भक्तो को थिरकने पर विवश कर दिया। वारात में मुख्य रूप से काली अखाड़ा, श्री राम दरबार, मा दुर्गा का दरबार,राधा कृष्ण जी,सहित अनेक झांकियां शामिल रही। शिव बारात निगोही मोड़ होते हुए रामसहाय चौराहा होते हुए महादेवन मंदिर पर रात्रि लगभग 7 बजे पहुंची। शिव बारात का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह हिंदू युवा वाहिनी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, राष्ट्रीय गोरक्षा संघ के निवर्तमान जिला मंत्री मुकेश कुमार राठौर, कटरा विधानसभा मीडिया प्रभारी पवन प्रताप सिंह, सभासद मुकेश ब्लॉक मीडिया प्रभारी मोहित त्रिवेदी, राजीव चौहान,नछत्रपाल सिंह सहित तमाम भक्तजन उपस्थित रहे। इसी दौरान भारी पुलिस बल के साथ थाना अध्यक्ष वकार अहमद खान मौजूद है। bsp24news 6264105390

**खुदागंज से रिपोर्टर मोहित त्रिवेदी की खास रिपोर्ट** खुदागंज। महाशिवरात्रि के दौरान आज नगर में भगवान…

**यूथ कांग्रेस का चुनाव लड़ रहे लाडनूं विधायक मुकेश भाकर ने भी नहीं समझा** धुड़िला के अपाहिज भागीरथ सिंह का दर्द* भीलवाड़ा, राजस्थान (भैरू सिंह राठौड़) कहते हैं कि जब इन्सान के ऊपर दुःखों का कहर बरसता है तो वह चारों तरफ से टूटा हुआ महसूस करता है और जब घर की रोजी-रोटी कमाने वाला घर का मुख्या ही दुर्घटनाग्रस्त हो जाएं तो मानो उस परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ना निश्चित है, और जब वो परिवार पर्दा प्रथा वाला राजपूत खानदान से ताल्लुक रखता हो तो उस परिवार पर बेपनाह मुश्किलों का अंबार लग जाता है। ज़ी हां हम बात कर रहे हैं राजस्थान के नागौर जिले की लाडनूं तहसील के धुड़िला गांव के 48 वर्षिय भागीरथ सिंह कानावत की जो ठीक आज से 4 साल पहले एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करके मिलने वाले पैसों से अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था। 4 मार्च 2016 को भागीरथ सिंह और उनके चचेरे भाई बाइक से शहर से घर आते समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस घटना में सर में चौट लगने के साथ ही दोनों पैरों की हड्डीयां टूट गई और भागीरथ सिंह अपाहिज हो गए। जिसका इलाज जयपुर के फोर्टिस और सिकर के के.डी. मिश्रा अस्पताल में इलाज चला। जिसमें करीब दस लाख रुपए इलाज में ख़र्च हो गए, फिर भी इलाज पूरा एवं सही तरीके से नहीं हो पाया। भागीरथ सिंह की पत्नी रेशम कंवर ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी। वो भागीरथ सिंह की दयनीय हालत देख देख कर रोज़ जार जार रोती रही और आज भी रोती है। बहुत अधिक रुदन से अपनी आंखों की रोशनी खो बैठी जिससे उसकी पत्नी की आंखों की रोशनी 70% तक जा चुकी है। भागीरथ सिंह के बड़े लड़के कुलदीप सिंह की आंखों की नजर बचपन से ही कमजोर है डॉक्टरों के मुताबिक मेंटल रिटायर्ड नेस हैं और उसकी आंखों में 68% नजर नहीं है। भागीरथ सिंह का छोटा बेटा दिपेंद्र सिंह नवीं कक्षा में अध्ययनरत हैं पर परिवार की मुफलिसी भी उसकी पढ़ाई में पुरी तरह बाधा बन रही है। भागीरथ सिंह ने इस संवाददाता भैरू सिंह राठौड़ को अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उसने अपने इलाज के लिए 2014 में डिडवाना भूमि विकास बैंक से डेढ़ लाख रुपए का लोन लिया था फिर भी इलाज पूरा नहीं हुआ और बैंक के लोन की राशि भी अब 3 लाख रुपए हो चुकी है। बैंक वालों की नजर अब उसकी जमीन पर टिकी हुई है और वो उसे बार बार परेशान कर रहे हैं। उसके परिवार की आर्थिक तंगी और घर में कोई कमाने वाला नहीं होने के कारण भागीरथ सिंह का परिवार भंयकर आर्थिक तंगी के दौर से गुज़र कर नारकीय जीवन व्यतीत कर रहा है। ऐसा नहीं कि भागीरथ सिंह ने अपने पारिवारिक दर्द की हाजरी नेताओं के दर पर नहीं लगाई हो उन्होंने बहुत से नेताओं मंत्रियों के दर पर मदद की गुहार लगाई पर नतीजा वही ढाक के तीन पात और मिला तो सिर्फ आश्वासन। भागीरथ सिंह ने मदद की गुहार पुर्व की भाजपा सरकार में सहकारिता मंत्री रहे अजय सिंह किलक के डेगाना स्थित उनके निवास पर भी लगाई थी मगर वहां से भी आश्वासन और तारीख पर तारीख के सिवा कुछ नहीं मिला। यही नहीं वर्तमान लाडनूं विधायक और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे मुकेश भाकर के पास उनके आफिस में भी आवश्यक कागजात जमा करवा कर लगातार चार बार चक्कर काटने के बाद भी आश्वासन तो मिला पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई जिससे भागीरथ सिंह के हालातों से मजबूर परिवार को यथासंभव मदद मिल सके। भागीरथ सिंह ने इस संवाददाता भैरू सिंह राठौड़ को बार-बार अपना और अपने परिवार का असहनीय दर्द को रुहांसे होते हुए बताया कि उसने अपने और अपने परिवार का वर्तमान कांग्रेस के लाडनूं विधायक और अभी युवक कांग्रेस के प्रदेशअध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे मुकेश भाकर को अपने गांव के प्रभावी लोगों के माध्यम से भी अवगत कराया मगर कोई फायदा नहीं हुआ है। और न आज दिन तक कहीं से किसी तरह की कोई मदद मिली है। अगर विधायक मुकेश भाकर चाहते तो अभी उनकी राज्य में कांग्रेस सरकार है सरकार से मदद दिला सकते थे लेकिन उन्होंने मेरे परिवार के दर्द को कोई तवज्जो नहीं दी है। भागीरथ सिंह ने बड़ी पीड़ा से बताया कि वर्तमान कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर ने मदद करने में भी पूरी तरह राजनीतिकरण कर दिया है जबकि जीतने के बाद तो विधायक आम जनता का होता है। भागीरथ सिंह को सहसा यकीन नहीं था कि एक विधायक की भावनाएं इतनी मर जाएंगी कि एक विधायकी और राजनीति के गुरुर और नशें में आम जनता के दुःख दर्द का भी कोई ख्याल नहीं रहेगा। भागीरथ सिंह ने कांग्रेस सरकार को जबरदस्त कोसते हुए बताया कि चुनाव के दौरान ऋण माफी में दो लाख रुपए की घोषणा की थी, मगर सरकार की वो घोषणा भी थोती ही साबित हुई। ऋण माफी की घोषणा में उसे रति भर भी फायदा नहीं हुआ है। आज भागीरथ सिंह अपने परिवार की माली हालत के चलते दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। एक विधायक का ऐसे में राजनीतिकरण करते हुए आम जनता की मदद नहीं करना भी विधायक बनने पर विधानसभा में ली जाने वाली शपथ पर कड़ा सवालिया निशान लगाता है। पुर्व की भाजपा सरकार में मंत्री रहे अजय सिंह किलक और वर्तमान कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर ने आमजन के साथ भेदभाव करते हुए यह साबित कर दिया है कि वो सिर्फ एक बार वोट मांगने जनता के बीच में जाते हैं और जीत जाने पर वो पांच साल में आम जनता को बार-बार रुलाते हैं। जैसे बार बार इन नेताओं के चक्कर लगाकर भागीरथ सिंह को रुलाया है अब वो निराश और हताश हो कर अपने घर बैठ गया है। उसे कहीं से भी मदद की कोई किरण दिखाई नहीं दे रही है। वाकई भागीरथ सिंह का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है क्योंकि दर्द ही बेशुमार इतना है कि उस दर्द के लिए शब्द ही कम पड़ जाएंगे। उसे तो बस सिर्फ दिल में महसूस किया जा सकता है। रिपोर्टर भैरू सिंह राठौड़ की खास रिपोर्ट भीलवाड़ा (राजस्थान)09799988158 bsp24news 6264105390

**यूथ कांग्रेस का चुनाव लड़ रहे लाडनूं विधायक मुकेश भाकर ने भी नहीं समझा** धुड़िला के…

**कानपुर महानगर से हिंदुस्तान टाइगर सेना प्रदेश** युवा अध्यक्ष तुषार शुक्ला व आर्य नगर कानपुर विधानसभा अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी हिंदुस्तान टाइगर सेना अनुशासन मंत्री माँ नर्मदा जयंती पर्व पर 1 फरवरी को 222 फिट चुनरी यात्रा में रोहित श्रीवास्तव व अन्य सदस्यों व पदाधिकारियों के साथ अमरकंटक 222 चुनरी यात्रा में सम्लित होंने जा रहे है। और माता की चुनरी यात्रा में तन मन धन से सेवा देने की बात कही। राष्ट्रीय क्राईम रिपोर्टर शिवकुमारी शुक्ला की खास रिपोर्ट bsp24news 6264105390

**कानपुर महानगर से हिंदुस्तान टाइगर सेना प्रदेश** युवा अध्यक्ष तुषार शुक्ला व आर्य नगर कानपुर विधानसभा…

**बिलासपुर स्थित श्री खाटू श्याम पंचमुखी हनुमान मंदिर** में 21 वां श्याम महोत्सव मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि छतीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक जी उपस्थित हुए ! श्री कौशिक जी ने इस महोत्सव की सभी को हार्दिक शुभकामनाये दी ! इस मौके पर पूजन करने लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह जी सामिल हुए,वही समिति के अध्यक्ष राधे मोहन जी भी उपस्थित हुए।और हवन पूजन को सम्पन्न करवाया। रिपोर्टर अनिल सूर्या की खास रिपोर्ट bsp24news 6264105390

**बिलासपुर स्थित श्री खाटू श्याम पंचमुखी हनुमान मंदिर** में 21 वां श्याम महोत्सव मनाया गया जिसमे…

**जिला कटनी ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिंडरई तिरंगा फहराया** जिला रिपोर्टर जितेंद्र मिश्रा की खास रिपोर्ट 26 जनवरी के अवसर पर कार्यक्रम हाई स्कूल पिंडरई मैं धूमधाम से मनाया गया सरपंच फूला सिंह एवं उपसरपंच मनोज तिवारी सचिव ब्रजमोहन गिरी गोस्वामी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। व सभी बच्चों को प्रमाण पत्र बाटे गए। bsp24news 6264105290

**जिला कटनी ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिंडरई तिरंगा फहराया** जिला रिपोर्टर जितेंद्र मिश्रा की…

**बिहार जिला समस्तीपुर फ्यूचर ऑफ फार्मासिस्ट** राष्ट्रीय क्राईम रिपोर्टर शिवकुमारी शुक्ला की खास रिपोर्ट आज ए एंड इ कॉलेज ऑफ फार्मेसी बलुआही मोहिउददी नगर समस्तीपुर में ध्वजा रोहण का कार्यक्रम किया गया चेयरमैन इंजिनियर अशोक कुमार के द्वारा और जिसमें माननीय विधायक डॉ इज्या यादव उपस्थित हुई प्रिंसिपल राजीव रंजन ने छात्रों को फ्यूचर ऑफ फार्मासिस्ट के बारे में जानकारी दी मौके पर मधुकर यादव चंद्रमणि कुमार नंदलाल ठाकुर रिशु राज समेत कॉलेज के सभी छात्र उपस्थित थे। bsp24news 6264105390

**बिहार जिला समस्तीपुर फ्यूचर ऑफ फार्मासिस्ट** राष्ट्रीय क्राईम रिपोर्टर शिवकुमारी शुक्ला की खास रिपोर्ट आज ए…

**जिला कटनी में राष्ट्रीय मतदाता बनाया गया** रिपोर्टर जितेंद्र मिश्रा की खास रिपोर्ट दिनांक 25 012020 दिन शनिवार मतदान केंद्र क्रमांक 234 पिंडरई मतदान केंद्र क्रमांक 233 पिंडरई स्थान शासकीय बालक शाला एवं कन्या शाला के राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजन किया गया। बी, ऐल, ओ,शंकर लाल पटेलव बी, एल, ओ, राम बिहारी तिवारी उपस्थित हुए। bsp24news 6264105390

**जिला कटनी में राष्ट्रीय मतदाता बनाया गया** रिपोर्टर जितेंद्र मिश्रा की खास रिपोर्ट दिनांक 25 012020…

**शाहीन बाग के धरने से परेशान जनता अब खुलवाएगी रास्ता** क्राईम रिपोर्टर भावेश पिपलिया की खास रिपोर्ट दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले एक महीने से धरने पर बैठे लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। अब जनता ने इस रास्ते को खोलने की पहल की। शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ चल रहे विरोध के कारण हर दिन लाखों लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी कालिंदी कुंज मार्ग नहीं खोल रहे हैं और धरने पर बैठे हैं। यहां बच्चे बंद गलियों में क्रिकेट खेल रहे हैं और वहां गंदगी फैल रही है। इसलिए अब इस हड़ताल से परेशान लोगों ने इस रास्ते को खोलने की तैयारी कर ली है। जनता ने दिल्ली पुलिस को एक सप्ताह का समय दिया है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो जनता इसके लिए मार्च निकालेगी। नागरिक कानून के विरोध में पिछले चालीस दिनों से बंद पड़े शाहीन बाग रोड को खोलने के लिए लोग मार्च निकालने की तैयारी कर रहे हैं। हालाँकि, अब यह बैठने का प्रदर्शन खानापूर्ति के लिए छोड़ दिया गया है। क्योंकि इस प्रदर्शन को अब केवल मुस्लिम समुदाय के लोगों का समर्थन प्राप्त है। क्योंकि अब प्रदर्शक भी आक्रामक हो रहे हैं। शुक्रवार को वहां पहुंचे पत्रकारों पर भी प्रदर्शनकारियों ने हमला किया और उनके कैमरे तोड़ दिए। वहीं, इस रास्ते को खोलने के लिए सरिता विहार और जसोल के लोग आगे आए हैं। क्योंकि इन लोगों का कहना है कि इस प्रदर्शन से जनता को परेशानी हो रही है। हर दिन लाखों लोग इस मार्ग का उपयोग करते हैं। लेकिन प्रदर्शनकारी वहां आराम से बैठे हैं। बच्चे क्रिकेट खेल रहे हैं और रास्तों पर गंदगी फैली हुई है। वर्तमान में, जनता ने कालिंदी कुंज मार्ग को खोलने के लिए एक मार्च निकालने का फैसला किया है, जो 40 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है, और इसके लिए दिल्ली पुलिस को एक सप्ताह का समय दिया गया है। जनता का कहना है कि अगर पुलिस उनकी मदद नहीं करती है, तो वे खुद शाहीन बाग तक मार्च करेंगे। दूसरी ओर, सरिता विहार के स्थानीय लोगों का कहना है कि वे 2 फरवरी को प्रदर्शन करेंगे और शाहीन बाग तक मार्च करेंगे। स्थानीय निवासियों ने सरब विहार एसीपी अजब सिंह से भी मुलाकात की और कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर रास्ता नहीं खोला गया, तो स्थानीय निवासी शाहीन बाग में प्रदर्शन करेंगे। गौरतलब है कि तीन पहले से ही शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की थी। उपराज्यपाल ने मांग की थी कि इन लोगों को जनता के लिए खोला जाए। प्रदर्शनकारियों ने उपराज्यपाल को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही रास्ता खोल देंगे। लेकिन अभी तक रास्ता नहीं खोला गया है। bsp24news 6264105390

**शाहीन बाग के धरने से परेशान जनता अब खुलवाएगी रास्ता** क्राईम रिपोर्टर भावेश पिपलिया की खास…

**दिल्ली विधानसभा चुनावः हजारो बेघर मतदाता पर सुध लेने वाला कोई नहीं** क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपलिया की खास रिपोर्ट, दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार भी बेघर लोग मतदान करेंगे। हालांकि, ये बात अलग है कि इनकी कोई सुनने वाला नहीं है। अब तक किसी ने उनकी सुध नहीं ली है। जबकि इनके भी अपने मुद्दे हैं और परेशानियां भी, पर किसी के पेट में पानी तक नहीं हिलता। बेघर अपनी बात कहे तो किससे कहे? अपनी दिल की व्यथा किसको सुनाये? अपनी मांगे किसके सामने जाकर बताये?? जब कोई सुनने वाला हो तब ना !!! कंबल से बदबू आना,टॉयलेट में कई बार पानी की समस्या,पिने के पानी की समस्या, नाहने के लिए बाथरूम ना होना,ऐसी अनेक समस्या है पर समाधान कुछ नहीं मिलता। ऐसी फ़रियाद कई बार मीडिया में उठती रही है पर जमीनी स्तर पर समाधान कुछ नहीं मिलता। हमने दिल्ली के बेघर मतदाता से जानने की कोशिश की वो विधानसभा चुनाव 2020 में आनेवाली सरकार से क्या चाहते है? उनकी मांगे क्या है सरकार से ? शेल्टर में क्या सुधार चाहते है ? यमुना पुस्ता शेल्टर होम में रहने वाले मनोज शर्मा(40) से बात की, उसने कहा हमे दरी, कम्बल, गद्दे सबकुछ मिल रहा है, नाहने के लिए बाथरूम की सुविधा होनी चाहिए और टीवी होने के बावजूद कई महीनो से बांध हालत में पड़ी है ! कोई रिचार्ज नहीं करवा रहा, टीवी शरू होनी चाहिए। मिलन चक्रवती (55) यमुना पुस्ता शेल्टर होम, उनका कहना है सरकार द्वारा स्वाथ्य सुविधा देनी चाहिए, बेघर लोगो को सूजबुज मुजब रोजगार दिलवाना चाहिए। सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे लगाने चाहिए।यहाँ पे हजार से भी ज्यादा बेघर है पर नाहने का बाथरूम नहीं है।लोग खुले में मजबूरन नाहते है,सरकार को शेल्टर में छोटा पुस्तकालय बनाना चाहिए ताकि लोग पुस्तक पढ़ सके। अजय कुमार (65) दांडी पार्क रैन बसेरा, बुजुर्ग का कहना है अब हमसे काम नहीं हो पता तो सरकार को हम जैसे लोगो को पेंशन बनवा देनी चाहिए और स्वस्थ के लिए हॉस्पिटल में बेघर को सुविधा मुहैया करानी चाहिए। हम पढ़ेलिखे नहीं है तो हमे इधर उधर भागना पड़ता है। मेरी दोनों आखो में कमजोरी है। इसके लिए हॉस्पिटल में धक्के खा खा के में परेशान हो चूका हूँ। किराये के पैसे नहीं होते, भीख मांगकर अपना गुजरा कर रहा हूँ, वो पैसा मुझे खाने की जगह हॉस्पिटल जाने के किराये में लगाने पड़ते है। रैन बसेरा गोयला डेरी, द्वारका, दीपक का कहना है की में रैन बसेरे में 50 रुपये रोज के हिसाब से सफाई का काम करता हूँ, जिसमे मुझे एक टाइम खाने का भी नहीं हो पता। तो सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए और बेघर को रोजगार देने के लिए कुछ करना चाहिए, भीकम सिंह (58), तिलक नगर रैन बसरा ,आने वाली सरकार मुझे और मुज जैसे बेघर को रोजगार दे, ताकि किसी को अपने जीवन निर्वाह करने में परेशानी ना हो, गरीबी एक ऐसा सबक है आदमी मजबूर रहता है,सरकार को गरीबी के बारे में सोचना चाहिए। मजदुर लोग कैसे कमाए, कैसे घर चलाये, कैसे बच्चे को पाले और अपने जीवन को आगे कैसे बढ़ाये। सरकार को आर्थिक सहयोग भी देना चाहिए। इसके अलावा भी हमने सराई काले खां,AIIMS, लालकिला,नेहरू पैलेस के बेघरों से बात की। ज्यादातर रोजगार और स्वाथ्य सुविधा के बारे में बेघरों ने सरकार ने अपेक्षा की है। हमने साथ साथ ये भी जानने की कोशिश की, सरकार से आपको बेघर के तोर पर शेल्टर में क्या सुविधा मिलती है?? तो सभी का एक जैसा ही जवाब पाया की दरी, कंबल, और गद्दे मिलते है। पर इसके आलावा और कुछ भी नहीं जानते। जिन लोगो तक ये बात भी नहीं पहुँचती की उनको सरकार के क्या क्या सुविधा मिल रही है। तो वो सरकार से क्या मांगे रखेंगे?? हलाकि बेघर लोगो ने सरकार के रैन बसेरे की तारीफ भी की है, ठंड के दौरान ठंड से बचने के लिए आश्रय घर हमारे सिर पर छत की तरह होता है। यह हमारे बचाव के लिए बहुत काम आता है। दिल्ली सरकार द्वारा ये कहा जाता है की बेघरों के लिए कौशल विकास योजना है, सभी स्थान पर डॉक्टर की टीम जाती है पर जमीनी स्तरपर आज भी लोग रोजगार और स्वस्थ्य की अपेक्षा करते है, कही ना कही सरकार के दावे खोखले साबित होते नजर आते है। bsp24news 6264105390

**दिल्ली विधानसभा चुनावः हजारो बेघर मतदाता पर सुध लेने वाला कोई नहीं** क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपलिया…

**पुष्पराजगढ़ भुण्डकोना में वन परिछेत्र में शिविर** राष्ट्रीय क्राईम रिपोर्टर शिवकुमारी शुक्ला की खास रिपोर्ट,अमरकंटक वन विभागीय अधिकारी व विधायक ग्रामीण सरपंच व विद्यार्थी फीडबैक व पेड़ पौधें के विषय पर शिविर का आयोजन किया गया। जिस पर सभी वन अधिकारी व ग्रामीण जन उपस्थित हुए। वन को कैसे बचाया जाय। पेड़ पौधों की सुरक्षा कैसे करे। इसकी पूर्ण जानकारी दी गई। bsp24news 6264105390

**पुष्पराजगढ़ भुण्डकोना में वन परिछेत्र में शिविर** राष्ट्रीय क्राईम रिपोर्टर शिवकुमारी शुक्ला की खास रिपोर्ट,अमरकंटक वन…

**कानपुर हैलट हॉस्पिटल की घटना हैं** राष्ट्रीय क्राईम रिपोर्टर शिवकुमारी शुक्ला की खास रिपोर्ट,,एक बच्ची आज सुबह बुखार से तडप रही थी डॉ,प्रवेश शुक्ला इलाज कर रहे थे पर बच्ची का पूरा शरीर पीला पड़ गया था, तभी फैमिली डॉक्टर का प्रदेश युवा अध्यक्ष तुषार शुक्ला के पास फोन आया की एक बच्ची है जिसको आपके खून की जरूरत है। प्रदेश युवा अध्यक्ष तुषार शुक्ला तुरंत हॉस्पिटल पहुंच कर बच्ची की जान बचाई। जिस बच्ची को जानते तक नहीं थे। उस बच्ची को कम खून होने पर भी अपना खून देकर उस को खून देकर बच्ची की जान बचाई। इसी तरह अगर सभी एक दूसरे की मदत करे। तो हर गरब की जान बचाई जा सकती है। अभी भी बच्ची की हालत गंभीर है। पर ज्यादा खतरा नही है। bsp24news 6264105390

**कानपुर हैलट हॉस्पिटल की घटना हैं** राष्ट्रीय क्राईम रिपोर्टर शिवकुमारी शुक्ला की खास रिपोर्ट,,एक बच्ची आज…

हरदा बैतूल सांसद श्री दुर्गा दास जी उइके के पूज्य पिताजी का आकस्मिक स्वर्गवास हो गया इस हेतु समाजसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद जी के बैतूल निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर संवेदनाएं व्यक्त की जिसमें बजरंग सेना प्रदेश संगठन महामंत्री आशीष राजपूत नयागांव समाजसेवी छोटू पटेल,घनश्याम धनगर,गजेंद्र सिंह मौर्य विकास बावने,सुनील जाट अजब सिंह राजपूत,कल्लू राजपूत ,श्रवण पटेल शामिल रहे।। bsp24news 6264105390

हरदा बैतूल सांसद श्री दुर्गा दास जी उइके के पूज्य पिताजी का आकस्मिक स्वर्गवास हो गया…

**कटनी के अंतर्गत ग्राम सिमरिया तहसील ढीमरखेड़ा अतिक्रमण की कार्रवाई के विरोध** रिपोर्टर जितेन्द्र मिश्रा की खास रिपोर्ट भाजपाइयों के साथ पहुंचा पीड़ित परिवार आत्मदाह की दी चेतावनी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सिमरिया के गंगाराम परोहा पिता स्वर्गीय केशव परौहा का मकान बिना सूचना दिए तोड़े जाने के विरोध में गुरुवार दोपहर भाजपा नेताओं के साथ पीड़ित परिवार नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचा जहां भाजपा नेताओं ने प्रशासन के द्वारा की गई मनमानी कार्रवाई का जमकर विरोध किया सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम ने सिमरिया गांव में हुई कार्रवाई के विरोध में प्रशासन के ऊपर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन गरीबों के ऊपर अत्याचार कर रहा है ठंड के मौसम में गरीब का आशियाना तोड़कर उसे सड़क पर ला दिया गया जिसमें पटवारी की भूमिका भी संदिग्ध है जिसे तत्काल बर्खास्त किया जाय ढीमरखेड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह ने मनमानी कार्रवाई का विरोध जताते हुए प्रशासन के ऊपर आरोप लगाए कि बिना किसी सूचना दिए मकान आखिर क्यों तोड़ा गया और मकान तोड़ने के पूर्व पीड़ित की गृहस्थी का सामान निकालने का भी मौका नहीं दिया गया जिसमें कहीं ना कहीं प्रशासन के द्वारा द्वेषता पूर्ण कार्रवाई सामने आ रही है पीड़ित परिवार हाथ में केरोसिन की कुप्पी लेकर बार-बार प्रशासन को चेता रहा था कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो मैं परिवार समेत आत्मदाह कर लूंगा थाना प्रभारी एन के पांडे की समझाइश के बाद पीड़ित जैसे तैसे मानने को तैयार हुआ कि प्रशासन उसकी मदद करेगा गहमागहमी के बीच ज्ञापन सौंपने के पूर्व तक नेताओं के द्वारा एसडीएम से लिखित आश्वासन मांगा जा रहा था पटवारी निरंजन पटेल को बर्खास्त और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए भाजपा के लोगों ने व्यक्तिगत चंदा एकत्रित कर पीड़ित परिवार को सौंपा और एसडीएम सपना त्रिपाठी को ज्ञापन पढ़कर सुनाने के बाद क्षेत्रीय अन्य समस्याओं को लेकर सौंपा गया एसडीएम ने अतिक्रमण की कार्रवाई को वैधानिक बताते हुए विस्तृत जानकारी दी पीड़ित परिवार को उचित मदद दिलवाने और संबंधित पटवारी के खिलाफ जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भी आश्वासन दिया इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम ढीमरखेड़ा मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह राजपूत सिलौडी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय राकेश त्रिपाठी संदीप सोनी श्रीकांत पटेल सुलभ त्रिपाठी अब्दुल कादिर खान योगेंद्र सिंह ठाकुर बालेंद्र प्यासी जितेंद्र बेस पवन रजक विजय राय अनुरुद्ध शर्मा शांति व्यवस्था बनाने के लिए स्लीमनाबाद उमरिया पान ढीमरखेड़ा के पुलिस स्टाफ से थाना प्रभारी एनके पांडे नायब तहसीलदार एच एस धुर्वे सुनीता मिश्रा रश्मि सोनकर सीता राम बागरी हरदयाल सिंह केके सिंह मान सिंह मार्को कल्याण सिंह बागरी काशीराम मरावी बषन्त परोहा आदि उपस्थित रहे। bsp24news 6264105390

**कटनी के अंतर्गत ग्राम सिमरिया तहसील ढीमरखेड़ा अतिक्रमण की कार्रवाई के विरोध** रिपोर्टर जितेन्द्र मिश्रा की…

**नगर निगम भोपाल द्वारा जोन क्रमांक 15 वार्ड क्रमांक 67 मे स्वच्छता सर्वेक्षण 2020** भोपाल ब्योरोंचीफ सचिन पावले की खास रिपोर्ट,की तैयारी मे किये जा रहे है कार्य के प्रति जागरूक करना हेतु माननीय महापौर आलोक शर्मा जी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश पचोरी जी, पार्षद श्री गिरीश शर्मा जी, उपस्थित अपर आयुक्त महोदय श्री पवन सिह जी, सहायक आयुक्त श्री मनोज मोर्या जी के द्वारा रहवासी संघ, व्यापारी संघ को स्वच्छता के प्रति भोपाल को न 1 बनाने के लिये पब्लिक फ़ीड्बैक के बारे में बताया गया, 1969, एवं SS 2020 पर फ़ीड्बैक के बारे में जानकारी दी मंच के माध्यम से कपडे से बने थैले वितरित कर कपडा बैंक, प्लास्टिक का उपयोग नही करना है, सूखे गीले के रहवाशियो को डस्ट्विन वितरण किये गये , बर्तन बैंक के बारे मे बताया गया, मकर संक्रांति के उपलक्ष्य मे पंतग के माध्यम से स्वच्छता का प्रचार किया, लडडू वितरण कर सक्रांति मनाई गयी सभी को महापोर जी के द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गयी जोन 15 के जोनल अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल इन्जीनियर, वार्ड प्रभारी एव स्वच्छता टीम दरोगाओ, सुपर वाईजर को सम्मानित किया गया। bsp24news 6264105390

**नगर निगम भोपाल द्वारा जोन क्रमांक 15 वार्ड क्रमांक 67 मे स्वच्छता सर्वेक्षण 2020** भोपाल ब्योरोंचीफ…