अमरकंटक पहुंचे केंद्रीय वन पर्यावरण राज्य मंत्री अश्वनी चौबे।।

श्रवण उपाध्याय-अमरकंटक
9 अक्टूबर दिन शनिवार को सुबह 11:00 बजे केंद्रीय वन पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे अमरकंटक पहुंचे अमरकंटक में आयोजित आयुष वन स्थापना कार्यक्रम में मंत्री अश्विनी चौबे शामिल हुए अमरकंटक के वैद्यों के द्वारा दुर्लभ जड़ी बूटियों के वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई जहां मंत्री चौबे ने वैद्यों से बात कर औषधियों के विषय में जाना ।

इस दौरान उन्होंने अमृत महोत्सव आयुष वन अमरकंटक का शिलान्यास किया इसके पश्चात वृक्षारोपण किया साथ ही उन्होंने उपस्थित सभा को संबोधित किया साथियों ने बताया कि अमरकंटक में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है
वहीं इस दौरान वन विभाग के केंद्र व राज्य स्तर के अधिकारियों सहित जिले के भाजपा पदाधिकारियों व अमरकंटक नगर के जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *