योगीराज औषधालय अमरकंटक में नेत्र शिविर का हुआ आयोजन

अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय माँ नर्मदा की उदगम स्थळी में स्थित गुफा आश्रम के योगीराज औषधालय अमरकंटक में दिनांक 21/11/21 दिन रविवार को अरंडी संगम गुफा आश्रम में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। आज के इस शिविर में अनेक ग्रामो से लोग पहुच कर अपने आंखों का चेकअप करवा कर दवा व चश्मा प्राप्त किये , जिसमे 61 मरीजो का आज उपचार किया गया ।

इन मरीजो में 21 लोगों को मोतियाबिंद पाया गया जिन्हें ऑपरेशन हेतु
मरीजों को योगिराज ट्रस्ट द्वारा निशुल्क रायपुर ले जाया जाएगा और सब का ऑपरेशन निःशुल्क किया जाएगा व अमरकंटक से रायपुर तक ले जाना व वापस ले आना ट्रस्ट के माध्यम से एक ब्यक्ति साथ मे जाता है ताकि किसी को परेशानी न उठानी पडे । यह इस क्षेत्र के लिए बहुत बडा सेवा कार्य है जो योगिराज औषधालय द्वारा माह के हर रविवार को अलग अलग बीमारियों का कैंप लगाकर क्षेत्रवासियों को निःशुल्क दवा देकर स्वस्थ रखा जाता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *