बैडमिंटन टूर्नामेंट में कल्याणिका के छात्र हुए विजेता ।।

अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय
भगवान बिरसामुंडा की पावन जयंती के उपलक्ष्य पर बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन आदर्श क्रीड़ा समिति करंजिया और अजाक्स (आदिम जाति कल्याण विभाग ) द्वारा 15 नवम्बर से 20 नवम्बर तक टूर्नामेंट का आयोजन हुआ , जिसमे अमरकंटक के स्कूल कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन के छात्रों ने भी भाग लेकर उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया ।

स्कूल के पी टी आई (कोच) सुभाष गुप्ता ने बताया कि दर्जनों टीमो ने भाग लिया था जिसमे कल्याणिका के छात्रों ने प्रथम व तृतीय स्थान हासिल कर विजेता टीम रही व इन्हें पुरस्कार के रूप में मैडल व नगद राशि देकर सम्मानित भी किया गया । इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डिंडोरी विधायक ओमकार मरकाम के करकमलों द्वारा सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया गया ।

कल्याणिका के छात्रों ने जिस तरह खेल भावना रखते हुए जीत का परचम लहराया एंवम विद्यालय का नाम रोशन किया इससे कल्याणिका स्कूल के शिक्षकगण व विद्यालय परिवार में प्रशन्नता की लहर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *