अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय
पवित्र नगरी अमरकंटक में स्थित कल्याणिका महाविद्यालय में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के कुलपति डॉ राजकुमार आचार्य दो दिवसीय अमरकंटक प्रवास के दौरन कल्याणिका महाविद्यालय में पहुच कर विभिन्य गतिविधियों का अवलोकन किया । 22 नवंबर 2021 को कुलपति महोदय महाविद्यालय में 10:45 पर पहुंचे इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ मुलाकात की तथा उनसे उच्च शिक्षा संबंधी वार्तालाप की , साथ ही महाविद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रशासन का भी जायजा लिया और उन्होंने महाविद्यालय को सराहनीय कार्य पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर एस कुशवाहा ने बताया कि हमारे यंहा वर्तमान में कुल 208 छात्र संख्या तथा 28 कोड के अंतर्गत 16 प्राध्यापक कार्यरत है

एनएसएस के साथ ही अन्य शैक्षणिक गतिविधियां भी संचालित है । महाविद्यालय में बी एड एवं बी लिव कोर्स चलाये जा रहे है । निकट भविष्य में विशाल महाविद्यालय की रचना की जाएगी , जिसमे अन्य आवश्यक कोर्स भी संचालित होंगे । इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक विकाश साकेत , अजय सिंगराम , ब्रजेश मिश्रा , हीरा लखेरा , एम के शर्मा , राजीव अग्रहरी व अन्य स्टाफ मौजूद थे ।
