अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय (पत्रकार)
पवित्र नगरी अमरकंटक में आज शायं कालीन भाजपा पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं के द्वारा पंजाब के मुख्य्मंत्री चरण जीत सिंह चन्नी का पुतला दहन किया गया । पंजाब के भटिंडा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए आज गुरुवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रोसपूर्ण विरोध प्रदर्शन करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी का पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर शायं कालीन पुतला दहन कर नारे बाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किए साथ ही कांग्रेस के खिलाफ जम कर नारे बाजी किये ।

इस पुतला दहन में मुख्य रूप से बीजेपी के अमरकंटक मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया , महामंत्री अभिषेक द्विवेदी , महिला मोर्चा अमरकंटक मंडल अध्यक्ष श्रीमति शिवकुमारी शुक्ला , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीयंक द्विवेदी , सूरज साहू , समीर मानिकपुरी , आदि बीजेपी कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में हुई । हुए और 5 जनवरी वुधवार को पीएम मोदी के सुरक्षा में हुई चूक की घटना पर जमकर विरोध जताया गया ।।