शोक में डूबा नगर , महेश प्रसाद सेन 69 वर्ष की जीवन लीला पंचतत्व में हुये विलीन।।

अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय (पत्रकार)

पवित्र नगरी अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 15 जमुना दादर निवासरत महेश प्रसाद सेन अपने निज निवास पर सुबह तकरीबन 9.30 बजे अपने जीवन की अंतिम साँसे ली । उनकी उम्र लगभग 69 साल पूरा कर इस दुनिया को अलविदा कर गए । उनकी शोक की खबर जब अमरकंटक नगर में फैली तो लोग स्तब्ध रह गए । उन्होंने अपनी पत्नी के अलावा दो बेटे , दो बेटियों ,दो बहुये नाती पोतों से भरा पूरा परिवार को शोक में डाल गए। परिवार के लोग उन्हें दोपहर में नर्मदा के दक्षिण तट पर बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी । उन्होंने अपने जीवन का 50 साल से ज्यादा अमरकंटक में ब्यतीत किये । नगर में एक गणमान्य ब्यक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाये हुए थे । उन्हें नगर में लोग सम्मान व इज्जत बराबर दिया करते थे । उनके अंतिम यात्रा में परिवार के अलावा दोस्त , नगरवासी सब सम्मिलित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *