कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन विद्यालय का ब्रांच पटना में पूजा पाठ के साथ शुभारंभ

अमरकंटक / पुष्पराजगढ़ :- श्रवण उपाध्याय (पत्रकार) परम तपस्वी बाबा कल्याण दास जी के आशीर्वाद से आज कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन विद्यालय का एक और शाखा का शुभारंभ ग्राम पटना (लाँघाटोला) करपा रोड पुष्पराजगढ़ में पूरे सनातनी परंपरा के अनुसार आज माघ शुक्ल४ बसंत पंचमी दिन शनिवार को पांच पंडितो के साथ विधि विधान पूर्वक पूजन हवन के साथ शुभारंभ किया गया । कल्याण सेवा आश्रम के प्रबंध न्यासी स्वामी हिमाद्री मुनि जी महाराज ने बताया कि पुष्पराजगढ़ एक आदिवासी बाहुल्य , पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की उत्तम एवं अत्याधुनिक ब्यवस्था प्रारम्भ करने के लिए विद्यालय का शुभारंभ किया जा रहा है । इस क्षेत्र में शिक्षा के स्तर का बहुत ही अभाव है इसलिए बाबाजी के द्वारा क्षेत्र के लोगों को अच्छी शिक्षा मिल सके , उसके उद्देश्य से इस विद्यालय का निर्माण किया गया है जिससे यहां के पढ़ने वाले बच्चे आगे चलकर क्षेत्र व देश का नाम रोशन करेंगे । आज के कार्यक्रम में दोपहर 12:00 बजे से पंडितो द्वारा विशेष पूजन प्रारम्भ किया गया ।

1:00 बजे बाबा कल्याण दास जी महाराज जी के द्वारा विशेष अरदास के साथ व ऑफिस के मुख्य दरवाजे पर श्रीफल तोड़कर विद्यालय में प्रवेश कर शुभारंभ किया गया तथा ऑफिस के अंदर पूजन , अरदास कर बच्चों के पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ की अनुमति प्रदान की । बाबा जी द्वारा 17 वर्ष से कलकेशिनी में सेवा दे रहे शिक्षक जीतेंद्र निगम को इस विद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य के पद पर तिलक व अक्छत लगाकर प्राचार्य की कुर्सी में आसीन किये एवं कैसियर जोहन लाल चंद्रवंशी को भी तिलक लगाकर विद्यालय शुरुआत करने का आदेश दिया ।

उक्त मौके पर स्वामी हिमाद्री मुनि जी , स्वामी जगदीशानंद जी , स्वामी हनुमान दास जी , स्वामी हरस्वरूपदासजी , स्वामी धर्मानंद जी , स्वामी शांतानंद जी , स्वामी रामेश्वरानंद जी एवं अन्य संतों के साथ नगर के समाजसेवी , प्रतिष्ठित व्यवसाई , गणमान्य नागरिकगण व कल्याण सेवा आश्रम के प्रकांड पंडित मुकेश पाठक , नर्मदा प्रसाद पाठक , सुनील दुबे , लक्ष्मी कांत पांडे , राकेश उपाध्याय के मंत्रों द्वारा पूजन हुआ । आज प्रथम दिन स्कूल में रजिस्ट्रेशन 7 बच्चों का हुआ है जिसमे प्रमुख स्नेहलता सोनवानी , सूर्य प्रताप मोर्चे व दिब्यदर्शिनी मोर्चे (पटना ) राजेन्द्रग्राम आकर प्रारंभिक रजिस्ट्रेशन करवाया ।

आज के भब्य कार्यक्रम में पुष्पराजगढ़ के विधायक फन्देलाल सिंह के पुत्र आशुतोष मार्को , जनपद पंचायत उपाध्यक्ष संतोष पांडेय , पूर्व विधायक सुदामा सिंह सिंग्राम , पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के सभी पत्रकार साथी व अमरकंटक से श्रवण उपाध्याय , उमा शंकर पांडे , दोनों विद्यालय के स्टाफ सहित नगर के सैकड़ो लोगों ने पहुच कर प्रारंभिक पूजन में सम्मिलित होकर विशाल भंडारे का आयोजन में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया ।

क्षेत्र व ग्राम की महिलाओं को साड़ी का भी निः शुल्क वितरण किया गया , जिसे पाकर काफी प्रसन्नता देखी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *