अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय (पत्रकार)
माँ नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक के रामघाट स्थल पर 02 फरवरी से 10 फरवरी तक चल रहे गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री मद देवी भागवद नवाहन ज्ञानयज्ञ मुलपाठ दुर्गा सप्तशती पाठ व नव दिवसीय अखंड नर्मदा संकीर्तन का आयोजन पुष्पराजगढ विधान सभा क्षेत्र के विधायक व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी फुंदेलाल सिंह मार्को एवं कांग्रेस जन प्रतिनिधि परिवार व समस्त नगर , क्षेत्रवासीयो द्वारा आयोजित किया गया ।

प्रथम दिवस गणेश धूना आश्रम से शायं कालीन समय कलश शोभा यात्रा निकालते हुए मा नर्मदा जी के मंदिर मे पहुच कर पूजा अर्चना पश्चात मा नर्मदा जी का जल कलश में भरकर आयोजन स्थल तक संकीर्तन करते हुए राम घाट के उत्तर तट पर स्थित मंच पर पहुंच कर गुप्त नवरात्रि अनुष्ठान महोत्सव का शुभारंभ किया गया । इस देवी भागवत की कथा वाचक युग विभूति विदुषी ऋचा गोस्वामी जी के मुखारविन्द से नगर व आसपास के जनता जनार्दन , संतगण व परिक्रमावासी इस कथा का श्रवण कर अपने आप को धन्य मान रहे है ।

अमरकंटक के मंडलम अध्यक्ष ने बताया कि कथा स्थल पर रोजाना परिक्रमा वासी व पधारे हुए तीर्थयात्री तथा आगंतुक लोगो को रोजाना भोजन करवाया जाता है । देवी कथा में कृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर के निशु द्विवेदी की नन्ही बालिका अवनी को श्रृंगार कर कृष्ण रूप में जन्मोत्सव के समय लोग ले ले कर खूब झूम झूम कर नाचे , उत्सव मनाए । रामघाट में 2100 दीपदान , महाआरती , विशाल चुनरी अर्पण कार्यक्रम , कन्यापूजन निश्चित है ।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष वीरू तम्बोली ने बताया कि नर्मदा जयंती के दिन रामघाट में नेत्र शिविर का आयोजन होगा । आचार्य महामंडलेस्वर रामकृष्णानंद जी ने चर्चा में बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री म.प्र.शासन कमलनाथ जी का आना किसी कारणवस निश्चित नही है । इस पावन महोत्सव में मुख्य रूप से उपस्थित रही विधायक पुष्पराजगढ़ फून्देलाल सिंह मार्को , जनपद पंचायत उपाध्यक्ष संतोष पांडेय , यूथ कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष आशुतोष सिंह मार्को , मंडलम अध्यक्ष श्याम लाल सेन , विधायक प्रतिनिधि शक्ति शरण पांडेय , यूथ कांग्रेस अध्यक्ष वीरू तम्बोली , लक्षमीचंद जैन , नरेंद्र सोनी , देवेंद्र जैन , प्रकाश दिवेदी , जोहन लाल चंद्रवंशी , आदर्श जयसवाल , गिरधारी जयसवाल , नीतू चौधरी , लखन झरिया , चुन्नू जैन आदि समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता श्रद्धेय भक्त उपस्थित होकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ इस पुनीत धार्मिक कार्य मे सम्मलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे ।